Thursday, 4 October 2018

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की नई तारीख जारी, पहले शिफ्ट के एग्जाम में ही बांट दिए गए थे पेपर्स


READ MORE

उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड, लखनऊ ने पुलिस कांस्टेबल और आरक्षी पीएसी 2018 की परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा कर दी है. अब ये परीक्षा 25 और 26 अक्टूबर 2018 को आयोजित की जाएगी.ये भी पढ़ें- UP Police में निकली बंपर वैकेंसी, 12वीं पास हैं तो जल्द से जल्द करें आवेदन


18 और 19 जून को आयोजित होने वाली दूसरे शिफ्ट की परीक्षा को कैंसिल कर दिया गया था क्योंकि परीक्षा के प्रश्नपत्र सुबह की शिफ्ट की परीक्षा के दौरान ही बांट दिए गए थे. इसके बाद बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर दूसरे शिफ्ट की परीक्षा कैंसिल कर दी थी.


यहां पढ़ें बोर्ड द्वारा जारी किया गया ऑफिशियल नोटिफिकेशन-
ये भी पढ़ें-  यूपी में इंडियन आर्मी की शुरू हो रही है भर्ती रैली, 12वीं पास आज ही भर लें फॉर्म


यूपीपीआरपीबी ने यूपी पुलिस के कांस्टेबल के 41,520 पदों पर भर्तियों के लिए जनवरी 2018 में नोटिफिकेशन जारी किया था. ये परीक्षा 18 और 19 जून को दो शिफ्ट्स में 860 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी इस परीक्षा में लाखों कैंडिडेट्स शामिल हुए थे.


ये भी पढ़ें-
आपको भी मिल सकती है Twitter में नौकरी, ऐसे करें अप्लाई
यहां निकली टीचर्स के 17 हजार पदों पर भर्ती, इस डेट से पहले करें अप्लाई


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/hjxe5lu1jgI/story01.htm

No comments:

Post a Comment