Thursday, 4 October 2018

देवी दुर्गा का सैनिटरी पैड वाला पोस्टर बनाया तो लोगों ने किया ट्रोल, कहा- 'एंटी नेशनल'


READ MORE

पूरे देश में हर साल नवरात्रि में दुर्गा पूजा काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस साल फिर नवरात्रि आने वाले हैं और लोग फिर दुर्गा पूजा की तैयारियों में जुट गए है. लेकिन इसी बीच एक कलाकार अनिकेत मित्र ने पोस्टर बनाया जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इस पोस्टर में देवी दुर्गा से मिलता-जुलता एक सैनिटरी नेपकीन को बनाया गया है. अनिकेत हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ग्राफिक डिज़ाइनर के तौर पर काम करते हैं.ये भी पढ़ेंः आस्था या अंधविश्वास: देवी मां को खुश करने के लिए लोहे की सरिया से छिदवाते हैं मुंह


पोस्टर में एक सैनिटरी नेपकीन एक ऊपर के हिस्से में एक चक्र जैसी गोल आकृति बनाई गई है जो कि देवी दुर्गा के हर चित्र के साथ उन सिर के पीछे की ओर होता है. सैनिटरी नेपकीन के ऊपर लाल रंग से एक कमल का फूल बनाया गया है. दरअसल, इस चित्र के माध्यम से अनिकेत महिला के अधिकारों की बात करना चाहते हैं. उनका मानना है कि एक तरफ तो हम हर साल नवरात्रि में देवी दुर्गा की पूजा करते हैं दूसरी ओर अपने ही समाज में महिलाओं को पीरियड्स की वजह से उस पूजा में शामिल होने से रोकते हैं.


अनिकेत ने कहा कि हर साल राज्य सरकार दुर्गा पूजा पर काफी पैसे खर्च करती है. कई कमिटी भी इसके लिए लोगों से चंदा जुटाती हैं. लेकिन सार्वजनिक स्थलों पर सेनिटरी नैपकीन की वेंडिंग मशीन नहीं लगाई जाती जबकि लोगों को पता है कि बड़ी संख्या में महिलाएं अब बाहर निकलती हैं.ये भी पढ़ेंः माता के मंदिर में युवती को चाकुओं से गोदा, हालत नाजुक


उन्होंने कहा कि मैंने पहले अपनी बहनों को इस टैबू का शिकार होते हुए देखा है और अब अपनी पत्नी को इसका शिकार होते हुए देख रहा हूं. मैंने खुद देखा है कि पीरियड्स की वजह से उन्हें कई जगहों पर जाने से रोका गया है. उन्होंने कहा कि 2018 में रहने वाला आदमी जब इस तरह की बात करता है तो मुझे बहुत गुस्सा आता है.


लेकिन सिर्फ इस भेदभाव की वजह से ही वो परेशान नहीं है बल्कि उन्हें लगता है कि सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं को अभी भी उतना स्पेस नहीं मिलता. उन्हें लगता है कि इस कदम की वजह से लोग इन मुद्दों पर बात करना शुरू करेंगें. हालांकि फेसबुक पर पोस्ट करते ही लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया. फेसबुक पर ट्रोल करते हुए लोगों ने उन्हें ‘एंटी-हिंदू’ और ‘एंटी-नेशनल’ कहा. इसकी वजह से उन्हें इस पोस्ट को हटाना पड़ा. वास्तव में अनिकेत ने कहा कि ट्रोल करने वाले लोगों को उनकी पत्नी और भाई का पता लग गया था और लोगों ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया था जिसकी वजह से उन्हें ये पोस्ट हटानी पड़ी.


अनिकेत ने कहा, ‘मैंने सुना है कि लोग मेरे खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने वाले हैं, हालांकि मुझे कोलकाता पुलिस पर पूरा भरोसा है.’ उन्होंने कहा कि मेरे लिए कला विरोध का एक माध्यम है. लोगों द्वारा किए गए विरोध से मैं अचंभित हूं. कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह की चीजें सार्वजनिक रूप से पोस्ट नहीं करनी चाहिए थीं. लेकिन मुझे लगता है कि इसकी वजह से इस पर बातचीत शुरू होगी.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/hjxe5lu1jgI/story01.htm

No comments:

Post a Comment