READ MORE
राजनीति में प्रवेश कर रही सपाक्स पार्टी मध्य प्रदेश में चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार है. वो उम्मीदवारों की पहली लिस्ट तैयार कर चुकी है. पार्टी रिटायर्ड IAS और IPS अफसरों को भी अपना प्रत्याशी बना रही है.राजनीति का ककहरा सीख रही सपाक्स पार्टी प्रत्याशियों के नाम तय करने में सबसे आगे है. उसने बीजेपी और कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी तैयार कर ली है. पहली लिस्ट में कई रिटायर्ड IAS और IPS अफसरों के नाम भी हैं. वो 20 से ज़्यादा रिटायर्ड IAS और IPS अफसरों प्रत्याशियों को उतार रही है.
ये भी पढ़ें – विधानसभा चुनाव: ‘कुछ मुद्दों पर हमसे सहमत है संघ लेकिन हम BJP की B टीम नहीं’
इस सूची में रिटायर्ड आईएएस अफसर वीणा घाणेकर, सुधा चौधरी, विजय वाते, सुरेश तिवारी के नाम की चर्चा है. टिकट देने में उन अफसरों को प्राथमिकता दी जा रही है जिनकी उस इलाके में मज़बूत पकड़ है.सपाक्स की तैयारी कुछ पुजारियों और कर्मचारी नेताओं को भी चुनाव मैदान में उतारने की है. जिन इलाकों में ब्राह्मण वोट ज़्यादा हैं, वहां से वो पुजारियों को टिकट देने का मन बना रही है. इसके लिए फीडबैक लिया जा रहा है. उम्मीदवारी की कतार में कुछ कर्मचारी नेताओं के नाम भी हैं.
OPINION : सवा सेर बनने के फेर में कहीं छंटाक भर ना रह जाए सपाक्स
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/hjxe5lu1jgI/story01.htm
No comments:
Post a Comment