READ MORE
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 20 किलोग्राम की हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. ये दोनों आरोपी अंतरराष्ट्रीय बाजार में हेरोइन बेचने का काम करते थे. पुलिस युवकों से पूछताछ कर इसके अंतरराष्ट्रीय रैकेट का पर्दाफाश करने में लगी हुई है. पकड़ी गई ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 80 करोड़ रुपये बताई जा रही है.जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स माफिया पहुंचने वाले हैं. पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स माफियाओं को गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से 20 किलोग्राम अच्छी क्वालिटी की हेरोइन बरामद की गई है. अभी तक की जानकारी के मुताबिक पकड़ी गई ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 80 करोड़ रुपये बताई जा रही है. पुलिस अब पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और भारत में ड्रग्स रैकेट का पता लगाने का प्रयास कर रही है.
इसे भी पढ़ें :-
अफगानिस्तान से मंगाई गई 250 करोड़ रुपये की ड्रग्स जम्मू से पकड़ी गई, चार गिरफ्तारक्या है ऑनलाइन फॉर्मेसी, कैसे इनसे मिलती हैं दवाइयां
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/hjxe5lu1jgI/story01.htm
No comments:
Post a Comment