Friday, 26 October 2018

IBPS ने मंगाया स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों के लिए आवेदन, यहां जानें सारे डिटेल्स


READ MORE

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग परसोनल यानी आईबीपीएस ने कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस के अंतर्गत स्पेशलिस्ट ऑफिसर की पोस्ट के लिए आवेदन मंगाए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 नवंबर से शुरू होंगे और उम्मीदवार 26 नवंबर तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.


ये भी पढ़ें- जॉब की तलाश है तो 27 अक्टूबर को यहां आइए, 4500 से ज्यादा नौकरियां कर रहीं हैं आपका इंतजार


इन पदों के लिए होंगी भर्तियां-आईटी ऑफिसर, एग्रीकल्चर फिल्ड ऑफिसर, राजभाषा अधिकारी, लॉ ऑफिसर, (एचआर)/परसोनल ऑफिसर, मार्केटिंग ऑफिसर


ये भी पढ़ें- 10वीं पास के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो में नौकरी का मौका, 1054 पदों पर हो रही भर्तियां


योग्यता-


इन पदों के लिए आवेदन करने की योग्यता अलग-अलग है. अधिक जानकारी के लिए इस लिंक https://www.ibps.in/wp-content/uploads/CRP_SPL_VIII.pdf पर जाकर ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख लें.


ये भी पढ़ें- रेलवे में फिर से आई नौकरियों की बहार, 2907 पदों के लिए 10वीं पास करें आवेदन


आयु सीमा-
इन पदों पर आवेदन करने के उम्मीदवार को 20 साल से कम और 30 साल से ज्यादा नहीं होना चाहिए.


चयन प्रक्रिया-
उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा में उनके परफॉर्मेंस के आधार पर उनका चयन किया जाएगा. प्रीलिम्स परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होगी. ये परीक्षा 2 घंटे की होगी जिसमें 125 नंबरों के 150 सवाल पूछे जाएंगे.


ये भी पढ़ें- रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में इस तरह के आते हैं सवाल, ऐसे करें तैयारी


महत्वपूर्ण तारीख-
आवेदन शुरू होने की तारीख- 6 नवंबर 2018
ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख- 26 नवंबर 2018
ऑनलाइन प्रीलिम्स परीक्षा की तारीख- 29 और 30 दिसंबर 2018
प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख- दिसंबर 2018
ऑनलाइन मेंस परीक्षा का तारीख- जनवरी 2019


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/_c0Sz_Ry3a8/story01.htm

No comments:

Post a Comment