Sunday, 28 October 2018

India vs West Indies, 4th ODI: क्या प्लेइंग इलेवन में धोनी की जगह केदार जाधव होंगे शामिल?


READ MORE

किसी ने नहीं सोचा था कि दुनिया की नंबर 9 वनडे टीम वेस्टइंडीज भारत जैसी मजबूत टीम को नाको चने चबवा देगी. वाईजैग वनडे में मैच टाई कराने के बाद विंडीज टीम ने भारत को हरा दिया. पुणे में वेस्टइंडीज ने भारत की मजबूत बल्लेबाजी को झकझोर कर रख दिया. विराट कोहली ने इस मैच में शतक जरूर जड़ा लेकिन दूसरे बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके. अब इन दोनों टीमों के बीच मुंबई में मुकाबला होना है. यहां विंडीज और भारतीय टीमें सीरीज में बढ़त हासिल करने के लिए जी- जान लगा देंगी.क्या टीम इंडिया धोनी को बेंच पर बैठाएगी?
मौजूदा दौर में भारतीय बैटिंग ऑर्डर की सबसे कमजोर कड़ी एम एस धोनी नजर आ रहे हैं. जो साल 2018 में बेहद ही खराब फॉर्म में हैं. वैसे तो रन रोहित शर्मा, शिखर धवन और रिषभ पंत ने भी नहीं बनाए हैं लेकिन इन बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत जरूर मिली है. जबकि धोनी हर गेंद पर जूझते दिख रहे हैं. ऐसें में अब सवाल ये है कि क्या चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम इंडिया में शामिल किए गए केदार जाधव को धोनी की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा. क्या कप्तान कोहली धोनी को बेंच पर बैठाने का विराट फैसला लेंगे. वैसे धोनी को आराम देने की रणनीति शायद ही देखी जाएगी. माना जा रहा है कि जाधव को रिषभ पंत की जगह टीम में मौका मिलेगा.


साल 2018 में धोनी पस्त!धोनी को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है. इसकी वजह इस साल उनका खराब प्रदर्शन है. इस साल धोनी के बल्ले से एक भी अर्धशतकीय पारी नहीं निकली है. इस साल धोनी ने 18 मैचों में महज 25.20 के औसत से 252 रन बनाए हैं. सबसे बड़ी परेशानी की वजह धोनी का बैटिंग स्ट्राइक रेट है. जो कि 87.81 से गिरकर 68.10 रह गया है. साफ है बतौर बल्लेबाज धोनी की धमक कम हुई है. अब देखना ये है कि टीम इंडिया धोनी को लेकर कोई बड़ा फैसला लेती है या नहीं.

No comments:

Post a Comment