Sunday, 28 October 2018

दिल्‍ली: ट्रेन से कटकर तीन की मौत, शवों की शिनाख्‍त जारी


READ MORE

दिल्ली के नांगलोई रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर 3 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह तीन लोग रेलवे ट्रैक पर बैठे थे. कुछ देर बाद तीनों के शव रेल की पटरियों पर पड़े मिले. हालांकि अभी तक शवों की शिनाख्‍त नहीं हो पाई है.बताया जा रहा है कि सुबह 7 बजे के आसपास इस हादसे की जानकारी मिली. रेलवे पुलिस और स्‍थानीय पुलिस प्रशासन जांच कर रहे हैं. साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये रेलवे ट्रैक पर क्‍यों बैठे थे. वहीं किस ट्रेन से यह हादसा हुआ, यह भी पता लगाया जा रहा है.

No comments:

Post a Comment