Sunday, 28 October 2018

ISRO के पूर्व प्रमुख माधवन नायर ने शुरू की दूसरी पारी, बीजेपी में हुए शामिल


READ MORE

इसरो के पूर्व प्रमुख माधवन नायर और त्रावणकोर देवासम बोर्ड (टीडीपी) के प्रमुख रोमन नायर शनिवार को बीजेपी में शामिल होने वाले पांच लोगों में शामिल थे. एएनआई के अनुसार, माधवन नायर, रमन नायर, राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य जे प्रमिला देवी, जनता दल (एस) के पूर्व जिला उपाध्यक्ष कराकुलम दिवाकरण और मलंकारा चर्च के थॉमस जॉन ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली.माधवन नायर 2003-2009 तक इसरो के प्रमुख रहे और उन्होंने भारत के पहले चंद्रमिशन की देखरेख की, चंद्रयान 1 पर अंतिरक्ष-देवास डील केस में आरोप लगा है.


नायर उन लोगों में शामिल थे जिनके खिलाफ अगस्त 2016 में कोष को कथित रूप से 578 करोड़ का नुकसान पहुंचाने के लिए चार्जशीट दर्ज की गई थी. यह डील प्राइवेट मल्टीमीडिया कंपनी देवास और इसरो की वाणिज्यिक विंग अंतिरक्ष के बीच हुई थी.


सीबीआई ने नायर और अन्य लोगों पर अपने पद का दुरुपयोग कर इसरो को नुकसान पहुचाने के लिए आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया है‘द न्यूज मिनट’ के अनुसार, माधवन नायर ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी की फिलॉसफी में दिलचस्पी है. ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व इसरो प्रमुख ने कहा कि वह मोदी के राष्ट्र निर्माण एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए तकनीकी क्षमता में मदद प्रदान करेंगे. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मेरे मन में इससे ज्यादा कुछ है.


बता दें कि शनिवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सभी उम्र की महिलाओं को सबरीमला मंदिर में प्रवेश देने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करने के माकपा नीत एलडीएफ सरकार के फैसले का विरोध करने वाले श्रद्धालुओं को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए आरोप लगाया कि वामपंथी सरकार प्रदर्शनों को ताकत के बल पर ‘‘दबाना’’ चाहती है.


बीजेपी अध्यक्ष ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और संघ परिवार के कार्यकर्ताओं समेत प्रदेश भर में सभी वर्ग की महिलाओं के मंदिर में प्रवेश के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 2000 से ज्यादा श्रद्धालुओं की गिरफ्तारी की भी आलोचना की. अपने संबोधन की शुरुआत ‘स्वामी शरणम अयप्पा’ के मंत्र से करते हुए उन्होंने कहा कि अगर विरोध प्रदर्शनों को दबाया जाना जारी रहा तो मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को ‘भारी कीमत’ चुकानी होगी.


ये भी पढ़ें: सबरीमाला: शाह ने दिया प्रदर्शनकारियों का साथ, विजयन ने कहा बीजेपी का एजेंडा हुआ एक्सपोज

No comments:

Post a Comment