READ MORE
केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए अमर्यादित बयान को लेकर चौतरफा घिरते जा रहे हैं. बेंगलुरु के लिटरेचर फेस्ट में थरूर ने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की. हालांकि, विवाद बढ़ता देख कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर सफाई पेश की है. वहीं, बीजेपी नेता और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने थरूर के बयान के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया. प्रसाद ने कहा कि यह बेहद बेशर्मी की बात है कि राहुल गांधी की अगुवाई और उनके शह पर कांग्रेस के छुटभैये नेता भी शर्मनाक, अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं.’शशि थरूर ने PM मोदी पर दिया आपत्तिजनक बयान, BJP बोली- देश से माफी मांगें शिवभक्त राहुल गांधी
शशि थरूर ने रविवार को बेंगलुरु लिटरेचर फेस्टिवल में अपनी किताब ‘द पैराडॉक्सिकल प्राइम मिनिस्टर: नरेंद्र मोदी एंड हिज इंडिया’ ‘ के बारे में बताते हुए पीएम मोदी के बारे में अमर्यादित टिप्पणी की. उन्होंने अपने बयान पर आरएसएस के एक सूत्र का हवाला भी दिया.
लेकिन, कुछ देर बाद ही थरूर ने अपने बयान पर सफाई भी दे डाली. उन्होंने ट्वीट किया, ‘यह टिप्पणी पिछले 6 वर्षों से पब्लिक डोमेन में है. यह मेरे द्वारा नहीं दी गई है. रविशंकर प्रसाद 6 साल पुराने बयान को लेकर मुद्दा बना रहे हैं.’शशि थरूर की किताब पर बनेगी वेब सीरीज़, यहां देखें शो का फर्स्ट लुक
This criticism (not by me) has been in a open domain for 6 years. RSPrasad creation an emanate of a 6yr aged quote shows how small new a BJP has to offer a nation. As for media subserving a BJP’s enterprise for “controversy”, when will this “profession”develop any self-respect? https://t.co/RF8xxQLjzq
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) October 28, 2018
Shashi Tharoor who is indicted in a murder box has attempted to disregard Lord Shiva.
I find a respond from Rahul Gandhi who claims himself to be a Bhakt of Lord Shiva on this horrific libel of Hindu gods by a Congress MP.
Rahul Gandhi contingency apologize to all Hindus. pic.twitter.com/QeShJoCHDZ
— Ravi Shankar Prasad (@rsprasad) October 28, 2018
थरूर की ‘हिंदू पाकिस्तान’ टिप्पणी: कांग्रेस ने अपने नेताओं से कहा- संभलकर बोलें
रविशंकर प्रसाद बोले- देश से माफी मांगें शिवभक्त राहुल गांधी
शशि थरूर के बयान पर केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की. उन्होंने कहा, ‘खुद को शिव भक्त बताने वाले राहुल गांधी को थरूर द्वारा भगवान महादेव को लेकर कई गई शर्मनाक टिप्पणी और निंदा करने के लिए माफी मांगना चाहिए.’
#WATCH Shashi Tharoor in Bengaluru, says, “There’s an unusually distinguished embellishment voiced by an unnamed RSS source to a journalist, that, “Modi is like a scorpion sitting on a Shivling, we can’t mislay him with your palm we can't strike it with a chappal either.”(27.10) pic.twitter.com/E6At7WrCG5
— ANI (@ANI) October 28, 2018
बता दें कि शशि थरूर इन दिनों अपनी किताब को लेकर चर्चा में हैं. उनकी ‘द पैराडॉक्सिकल प्राइम मिनिस्टर: नरेंद्र मोदी एंड हिज इंडिया’ कुछ दिन पहले रिलीज हुई है. 50 चैप्टर वाले पांच सेक्शन की इस किताब को ‘एलेफ बुक कंपनी’ ने पब्लिश किया है. थरूर की 400 पन्नों की ये किताब इस बात का निरीक्षण करेगी कि वास्तविक नरेंद्र मोदी कौन हैं?
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/mT6INyOWVUw/story01.htm
No comments:
Post a Comment