Monday, 1 October 2018

सबरीमाला मंदिर पर SC के फैसले से आहत होकर खुदकुशी करने जा रहा व्यक्ति गिरफ्तार


READ MORE

सबरीमाला के भगवान अयप्पा मंदिर में महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने के उच्चतम न्यायालय के फैसले के विरोध में खुदकुशी करने की कथित रूप से धमकी देने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया.पुलिस ने बताया कि श्रीराज ने फेसबुक पर लिखा था कि वो शीर्ष अदालत के फैसले से आहत है और वो खुदकुशी कर लेगा. वो एक हिंदूवादी संगठन का कार्यकर्ता है.


दो दिन पहले उसने फेसबुक पर लिखा था कि वो यहां उच्च न्यायालय जंक्शन में ये अतिवादी कदम उठाएगा. उसका पोस्ट सोशल मीडिया पर फैलने के बाद ऐसी किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए जंक्शन पर पुलिस तैनात कर दी गयी.


पुलिस ने बताया कि श्रीराज को सोमवार को करीब साढ़े 11 बजे गिरफ्तार किया गया. वो खुदकुशी करने के लिए पेट्रोल लेकर पहुंचा था. उसे जांच के लिए एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया.उच्चतम न्यायालय की पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने पिछले हफ्ते माहवारी उम्र की महिलाओं के इस मंदिर में प्रवेश पर लगी रोक हटा दी थी.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/W-roVz16NBE/story01.htm

No comments:

Post a Comment