READ MORE
कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में दिए गए भाषण को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की आलोचना की है. थरूर ने विदेश मंत्री के भाषण को बेहद निराशाजनक बताया है. उन्होंने दावा किया कि सुषमा स्वराज ने अपने भाषण में 10 बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिया, लेकिन भारत का जिक्र सिर्फ 5 बार किया. केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने विदेश मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि यूएन में ये उनकी ‘कैंपेन स्पीच’ थी.CWC का फैसला: मोदी सरकार के खिलाफ शुरू होगा ‘नया स्वतंत्रता संग्राम’
थरूर ने सवाल किया कि विदेश मंत्री यूएन में देश का प्रतिनिधित्व करने गई थीं या बीजेपी का स्लोगन दोहराने? कांग्रेस सांसद ने दावा किया, ‘सुषमा स्वराज ने अपने भाषण का पहला हिस्सा पीएम मोदी को ही समर्पित कर दिया. ‘स्वच्छ भारत अभियान’, ‘जन-धन’, ‘न्यू इंडिया’ का जिक्र करते हुए विदेश मंत्री ने करीब 10 बार पीएम मोदी का नाम लिया और एक तरह से उनका महिमामंडन किया.’
थरूर ने ट्वीट किया, ‘सुषमा स्वराज के भाषण को प्रचार बताने के लिए बीजेपी द्वारा आलोचना किए जाने से मैं खुद को धनी महसूस कर रहा हूं. उन्होंने अपने भाषण में नरेंद्र मोदी का 10 बार जिक्र किया और भारत का सिर्फ 5 बार नाम लिया. अगर आप संयुक्त राष्ट्र का इस्तेमाल राजनीतिक प्लेटफॉर्म के तौर पर करते हैं, तो आप झंडे की आड़ में नहीं छिप सकते.’आतंक के पनाहगार पाकिस्तान पर UN में जमकर बरसीं सुषमा स्वराज, पढ़ें खास बातें
Most of a initial half of a @SushmaSwaraj debate was clinging to plugging @narendramodi‘s prophesy for “New India”: SwachhBharat, SwasthBharat, SamarthBharat, SurakshitBharat, ShikshitBharat, ViksitBharat, UrjawanBharat, ShaktimanBharat. Was this a @un debate or BJP slogans? https://t.co/eCzQDDP3P9
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) October 2, 2018
इसके पहले थरूर ने यूएन में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के भाषण को ‘निराशाजनक’ बताते हुए कहा कि इससे भारत की रचनात्मक और सकारात्मक छवि पेश नहीं हो सकी. थरूर ने आरोप लगाया कि भाषण बीजेपी के मतदाताओं को ध्यान में रखकर दिया गया.
ये भी पढ़ें- Video: वर्धा में सोनिया और राहुल ने खाने के बाद खुद धोयी अपनी प्लेट
उन्होंने कहा, ‘विदेश मंत्री का ये भाषण बीजेपी मतदाताओं को ध्यान में रखकर दिया गया. इससे दुनिया में भारत की रचनात्मक और सकारात्मक छवि पेश नहीं हो पाई.
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के भाषण की थरूर द्वारा आलोचना किए जाने को लेकर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई थी. बीजेपी ने कहा था कि विपक्षी दल ने इस परंपरा का उल्लंघन किया कि विदेशों में भारत के रुख पर सभी राजनीतिक दल एक स्वर में बात करेंगे.
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/politics/manish-tiwary-reveals-on-paid-news-465750.html
No comments:
Post a Comment