READ MORE
कोंटाई उपसंभागीय अदालत परिसर में हुए एक नाटकीय घटनाक्रम में तीन विचाराधीन कैदी अपने सहयोगियों की मदद से फरार हो गए. फरार हुए तीन विचाराधीन कैदियों में से एक को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य दो की तलाश जारी है.पूर्वी मिदनापुर के पुलिस अधीक्ष वी सोलोमन नेसाकुमार ने बताया कि तीनों में से एक कर्ण बेरा को कोंटाई इलाके के पास एक घर से गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं पुलिस ने शेख मुन्ना और सुर्जित गुरिया को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया है.उन्होंने बताया कि घटना दोपहर 12 बजे के आसपास हुई जब डकैती के एक मामले में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को अदालत ले जाया जा रहा था.
एसपी ने कहा, ‘उनके साथी अदालत परिसर में मौजूद थे. विचाराधीन कैदियों को देखने के बाद ही वे दो मोटरसाइकिल पर आए और बम फेंकने शुरू कर दिए और हवा में गोलियां भी चलाईं. उन्होंने पहले उन्हें मोटाइसाइकिल पर भगा ले जाने की कोशिश लेकिन ऐसा कर नहीं पाए क्योंकि बाइक में कुछ खराबी आ गई थी.’
जिला मजिस्ट्रेट रश्मि कमल ने बताया कि कैदियों द्वारा जीआरओ को गोली मारे जाने की कोई खबर नहीं है. शुरुआती खबरों में कहा गया था कि जनरल रजिस्ट्रार अधिकारी (जीआरओ) के विरोध करने पर उन्हें करीब से दो गोलियां मारी गई थी.
#WATCH: In a dramatic bid, 3 history-sheeters, including Karna Bera, escape from police custody while they were being taken to Contai Court in East Midnapore. Bera hurled a bomb while trying to escape. While he was later caught by police, other 2 managed to escape. #WestBengal pic.twitter.com/aFMI522d30
— ANI (@ANI) October 4, 2018
बदमाशों ने उन स्थानीय लोगों पर भी गोलियां चलाईं जिन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश की. एसपी ने कहा, ‘दोनों आरोपियों की तलाश जारी है. हमने स्थानीय पुलिस थानों को जानकारी दे दी है तथा शहर और जिले के प्रवेश और निकास ‘नाकों’ पर पुलिस बढ़ा दी है. हमें उम्मीद है कि वे जल्द पकड़े जाएंगे.’
No comments:
Post a Comment