READ MORE
पंजाब में 1984 में हुए दंगों को लेकर सियासी बयानबाजी जारी है. सिख दंगों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पहले कांग्रेस को ‘क्लीन चिट’ दी थी. अब उनका कहना है कि 1984 के दंगों से कांग्रेस का कोई लेना-देना नहीं था और पार्टी के कुछ नेता इसमें निजी तौर पर संलिप्त हो सकते हैं. पंजाब के मुख्यमंत्री ने कुछ कांग्रेस नेताओं के नाम भी लिए और दावा किया कि दंगे के बाद शिविरों में उन्होंने उनके नाम सुने थे.हरसिमरत कौर बोलीं- 1984 के दंगे पर बयान के लिए शर्म करें कैप्टन अमरिंदर
राज्य में 2015 में धर्मग्रंथों से हुई बेअदबी के मामले में विधानसभा में जस्टिस (रिटायर्ड) रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट पेश किए जाने के कुछ समय बाद विपक्षी शिरोमणि अकाली दल ने शून्य काल के दौरान 1984 के सिख विरोधी दंगों के मुद्दे को उठाया. अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘‘पार्टी के तौर पर कांग्रेस दंगों में कभी शामिल नहीं थी.’’
बता दें कि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी के बयान पर इस मुद्दे को उठाया था. राहुल ने लंदन में हाल में कहा था कि पार्टी के रूप में कांग्रेस कभी भी दंगों में संलिप्त नहीं थी.कांग्रेस प्रमुख का समर्थन करते हुए अमरिंदर सिंह ने मजीठिया से कहा कि दंगे के वक्त वह महज आठ वर्ष के थे. अमरिंदर ने कहा, ‘‘मुद्दे के बारे में आप क्या जानते हैं?’’ उन्होंने अकालियों को चेतावनी दी कि संवेदनशील मुद्दे पर सिखों की भावनाओं से खिलवाड़ नहीं करें.
उन्होंने अकालियों पर आरोप लगाए कि वे अपनी सुविधा के मुताबिक दंगों के मुद्दे उठाते हैं. अमरिंदर ने सुखबीर सिंह बादल से भी कहा कि जब दंगे भड़के तब ‘‘आप कैलिफोर्निया के एक विश्वविद्यालय में थे.’’ (एजेंसी इनपुट)
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/mG0ur1_ROl0/story01.htm
No comments:
Post a Comment