READ MORE
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में गोपालपुर ग्राम पंचायत बोर्ड के गठन को लेकर सोमवार को कथित रूप से तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों के बीच झड़प हो गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन साल के एक लड़के सहित चार अन्य घायल हो गए.झड़प में हथियारों और बमों का प्रयोग किया गया जिसमें एक लड़का और एक कांग्रेस समर्थक घायल हो गया. पार्टी सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस ने सांप्रदायिक बलों को अलग थलग रखने के लिए तृणमूल कांग्रेस के एक गुट को समर्थन दिया था और इसलिए इसके कुछ सदस्य घटनास्थल पर मौजूद थे.
पुलिस ने कहा कि लड़के और कांग्रेस समर्थक को मालदा मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दो अन्य घायल माणिकचाक के एक ग्रामीण अस्पताल में भर्ती हुए हैं. मृतकों की पहचान सलाम शेख और अजहर शेख के रूप में हुई है.
पुलिस अधीक्षक अर्णब घोष मौके पर पहुंचे और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) ने क्षेत्र में गश्त लगाई. स्थिति अब नियंत्रण में है. जिला कांग्रेस महासचिव काली साधन राय ने कहा कि कांग्रेस झड़प में शामिल नहीं थी.उन्होंने दावा किया, ‘‘तृणमूल कांग्रेस ग्राम पंचायत बोर्ड प्रमुख के बारे में फैसला करने में अमसर्थ थी और हमने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा. यह पूरी तरह से उनकी अपनी लड़ाई है.’’
माणिकचाक ब्लाक के तृणमूल कांग्रेस प्रमुख तथा पूर्व मंत्री साबित्री मित्रा ने दावा किया कि एक कांग्रेस समर्थक ने पंचायत कार्यालय के बाहर भड़काऊ भाषण दिया जिसके कारण यह घटना हुई. उन्होंने कहा कि पंचायत कार्यालय के पास कोई तनाव नहीं था जहां मतदान हुआ.
ये भी पढ़ें: 70 फीसदी पार्टियां चाहती हैं बैलेट पेपर से हो चुनाव: कांग्रेस
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/mG0ur1_ROl0/story01.htm
No comments:
Post a Comment