Thursday, 2 August 2018

रेडियो सिटी सलाम-ए-लव सीजन 2: चुनिए अपनी पसंदीदा प्रेम कहानियां


READ MORE

मुंबई| सलाम-ए-लव रेडियो सिटी का एकमात्र ऐसा कॉन्टेस्ट है, जहां श्रोता रेडियो सिटी लव गुरु के साथ अपनी प्रेम कहानियों को साझा करते हैं। आपकी सच्ची प्रेम कहानियां, प्यार, सहयोग और भागीदारी इस कॉन्टेस्ट को खास बनाती है।


रेडियो सिटी सलाम-ए-लव (हिंदी) को सीजन 1 में मिली अपार सफलता को देखते हुए इसे दो और भाषाओं- तमिल और कन्नड़ में भी दोहराया गया था। तो इस साल रेडियो सिटी इन तीनों भाषाओं में दोबारा लेकर आ रहा हैं ‘सलाम-ए-लव सीजन 2’। 


यह एक ऐसा एकमात्र कॉन्टेस्ट है जहां श्रोता माइक्रोसाइट और व्हाट्सएप दोनों पर अपनी प्रेम कहानियों को साझा करते हैं। रेडियो सिटी लव गुरु इनमें से कुछ प्रेम कहानियों को चुनते हैं और श्रोता उनमें से अपनी पसंदीदा कहानियों को वोट करते हैं। 


पिछले साल रेडियो सिटी सलाम-ए-लव (हिंदी) के लिए करीब 81 कहानियां दर्ज हुई थी जिसके लिए 595 वोट मिले थे। वहीं सलाम-ए-लव (तमिल) के लिए 85 कहानियां दर्ज हुई थी, जिसके लिए 1500 से भी ज्यादा वोट मिले थे। इसके अलावा सलाम-ए-लव (कन्नड़) के लिए 100 कहानियां और 5155 वोट मिले थे।




यह भी पढ़ें


रेडियो सिटी सलाम-ए-लव (हिंदी) सीजन 2 कॉन्टेस्ट फिलहाल लाइव है और लोगों ने वेबसाइट पर अपनी प्रेम कहानियों को साझा भी कर दिया हैं। श्रोता अपनी पसंदीदा प्रेम कहानियों के लिए 4 अगस्त तक वोट कर सकते हैं। 7 अगस्त को 3 विजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे, जिनकी कहानी को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं।


रेडियो सिटी सलाम-ए-लव (तमिल) अगस्त 2018 के अंत में शुरू होगा और इसका कन्नड़ संस्करण इस साल के आखिर में शुरु किया जाएगा।




यह भी पढ़ें


कॉन्टेस्ट से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें – https://www.radiocity.in/salaam-e-love/ 



By Manish Negi


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/-DE1lBNak1Q/story01.htm

No comments:

Post a Comment