Thursday, 2 August 2018

'किकी चैलेंज' के बाद वायरल हुआ खतरनाक 'ड्रैगन ब्रेथ', जानिए क्या है ये नया 'Trend'


READ MORE

नई दिल्ली (जेएनएन)। अभी दुनियाभर की पुलिस खतरनाक ‘किकी चैलेंज’ के लिए चेतावनी जारी कर ही रही थी कि इस बीच एक नया ट्रेंड आ गया है, जो लोगों के बीच पॉपुलर हो रहा है। यह नया ट्रेंड है ‘ड्रैगन ब्रेथ’। ड्रैगन ब्रेथ एक तरह का मीठा जहर है जो आपकी जान तक ले सकता है। आइए हम आपको बताते हैं कि क्या है ड्रैगन ब्रेथ और यह कितना खतरनाक है।


जानिए क्या है ‘ड्रैगन ब्रेथ’


ड्रैगन ब्रेथ का क्रेज धीरे-धीरे लोगों में बढ़ रहा है। इस चैलेंज में आपको पहले लिक्विड नाइट्रोजन में डूबी हुई स्वीट कैंडी खानी होती है, फिर ड्रैगन की तरह नाक से धुआं निकालना होता है। जब तक कैंडी पूरी खत्म नहीं होती तब तक आप मुंह नहीं खोल सकते। कैंडी खत्म होने के बाद ही यह चैलेंज खत्म होता है।



सोशल मीडिया पर वायरल ड्रैगन ब्रेथ




यह भी पढ़ें


सोशल मीडिया पर भी ड्रैगन ब्रेथ तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक पर लोग ड्रैगन ब्रेथ से जुड़े वीडियो शेयर कर रहे हैं। इन वीडियो में लोग नाइट्रोजन में डूबी हुई कैंडी खाने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बड़ों से लेकर बच्चों तक में यह ट्रेंड वायरल हो रहा है।





यह भी पढ़ें


कितना खतरनाक है ड्रैगन ब्रेथ


बता दें कि नाइट्रोजन में डूबी हुई कैंडी खाना बहुत खतरनाक है। यहां तक की ये आपकी जान भी ले सकता है। सफोक काउंटी स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी जारी की है कि लिक्विड नाइट्रोजन आपके मुंह, भोजन की नली और पेट को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। लिक्विड नाइट्रोजन किसी व्यक्ति की त्वचा और आंतरिक अंगों को भी खराब कर सकता है। ड्रैगन ब्रेथ के दौरान व्यक्ति सांस लेता है तो ऑक्सीजन की कमी हो सकती है, जिससे जान तक जा सकती है।




यह भी पढ़ें


नाइट्रोजन में बनता है ड्रैगन ब्रेथ


लिक्विड नाइट्रोजन में सीरियल पफ (अनाज से बनाया गया खाद्य पर्दाथ) को जमा कर ड्रैगन ब्रेथ बनाया जाता है। फिर जमे हुए सीरियल को एक कप में परोसा जाता है और एक स्काईवर या इसी तरह के बर्तन का उपयोग करके खाया जाता है।




यह भी पढ़ें


 


मां ने दी ड्रैगन ब्रेथ चैलेंज नहीं करने की चेतावनी



फ्लोरिडा में एक लड़के को ड्रैगन ब्रेथ चैलेंज करने के बाद अस्पताल में भर्ती करना पड़ा, जहां उसकी हालात बहुत गंभीर बताई जा रही है। दूसरा कोई इस तरह की मुसीबत में न फंसे इसलिए उस लड़के की मम्मी ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा और ड्रैगन ब्रेथ चैलेंज न करने की सलाह दी। लिक्विड नाइट्रोजन कितना खतरनाक हो सकता है इस बात का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि गुरुग्राम में एक आदमी के ड्रिंक के साथ लिक्विड नाइट्रोजन लेने के बाद उसका आधा पेट निकालना पड़ गया था।



By Arti Yadav


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/-DE1lBNak1Q/story01.htm

No comments:

Post a Comment