Friday, 24 August 2018

35 साल पहले नाना ने चुराई थी जीप, पोते ने मालिक को वापिस लौटाई


READ MORE

गुजरात के बनासकांठा में एक व्यक्ति ने करीब 35 साल पहले एक जीप चोरी की थी. जिसे 35 साल बाद पोते ने मालिक को वापिस लौटाई. नाना ने 35 साल पहले एक जीप चुराई थी जिसे पोते ने बाकायदा ढोल नगाड़ों के साथ जीप के असली मालिक के घर जाकर लौटाई.दरअसल बनासकांठा के चालवा गांव के सोनी परिवार की जीप जो घर के बाहर खड़ी थी उसे कोई उठा ले गया. काफी मशक्कत के बाद भी जीप नहीं मिली. फिर परिवार ने मान लिया कि अब यह कभी भी दोबारा नहीं मिलेगी. लेकिन गुरुवार को राजस्थान से कुछ लोग एक जीप लेकर आए. जीप के आगे ढोल नगाड़े बजाए जा रहे थे.


एक शक्श सोनी परिवार के घर पर आया और कहा आपकी 35 साल पहले जीप चोरी हो गई थी. वह लौटाने आया हूं. सोनी परिवार को एक पल के लिए भरोसा नहीं हो रहा था लेकिन जब देखा तो एक जीप उनके घर के बाहर खड़ी थी. वो वही थी जो चोरी हो गई थी.


जीप लौटाने आया शक्श चोर का पोता है. दरअसल चोरी करने वाले शक्श ने 35 साल इस जीप को चलाकर घर का गुजारा किया. लेकिन बताया जा रहा है कि नाना ने पोते को कहा कि वो जीप को असली मालिक को लौटा दो. पोता नहीं चाहता था कि किसी का कर्ज उनपर रहे लिहाजा वो कुछ लोगों को लेकर सोनी परिवार के घर गया और जीप वापिस लौटा दी.


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/karobar/vijay-malya-big-defaulters-of-india-adani-power-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A4%AF-%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%AC%E0%A5%88%E0%A4%82%E0%A4%95-%E0%A4%A1%E0%A4%BF-465551.html

No comments:

Post a Comment