Sunday, 26 August 2018

अहमदाबाद में गिरी 4 मंजिला इमारत, मलबे से तीन लोग निकाले गए, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी


READ MORE

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के ओढव इलाके में करीब दो दशक पहले एक सरकारी आवासीय योजना के तहत बनी चार मंजिला दो इमारतें ढह गईं. हादसा रविवार देर शाम जीवन ज्योत सोसायटी के पास हुआ. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच चुकी है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यहां मलबे से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, वहीं पांच अन्य के अब भी दबे होने की आशंका है. राहत और बचाव दल फिलहाल जल्द से जल्द मलबे हटाने में जुटी हैं.बताया जा रहा है कि इमारत में दरार के चलते शनिवार को ही बिल्डिंग को खाली कर दिया गया था. बिल्डिंग 40 साल पुरानी बताई जा रही है.






मौके पर मौजूद एडिशनल चीफ फायर ऑफिसर राजेश भट्ट ने बताया, ‘चार मंजिला बिल्डिंग में कुल 32 फ्लैट थे. मलबे में कुल 10 लोग दबे हैं. इनमें से 2 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.’



हादसे पर गुजरात के गृहमंत्री प्रदीपसिंह जडेजा ने कहा कि नगर निगम, राज्य सरकार, एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है. गांधीनगर से एनडीआरएफ की 5 टीमें और भेजी गई हैं. उन्होंने कहा कि ये टीमें बचाव अभियान के लिए आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर रही हैं.





जडेजा ने कहा, ‘दोनों इमारतों को अहमदाबाद नगर निगम के अधिकारियों द्वारा शनिवार को उस समय खाली कराया गया था, जब उन्हें लगा कि इमारतें कभी भी गिर सकती हैं. लेकिन कुछ निवासी आज वापस आए और वे इनके ढहने के वक्त इमारत के अंदर ही थे.’


Article source: http://www.jagran.com/bihar/muzaffarpur-14123204.html

No comments:

Post a Comment