READ MORE
उत्तर पश्चिम दिल्ली के नांगलोई इलाके में सड़क पर चलते वक्त एक शख्स को लगी मामूली सी टक्कर दीपक नाम के युवक के लिए जानलेवा साबित हुई, जिसकी घटना से नाराज़ दूसरे व्यक्ति ने पीट-पीटकर हत्या कर दी.पुलिस ने बताया कि घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे रेगर चौपाल इलाके की है. 27 वर्षीय दीपक सड़क पर चलते वक्त आरोपी बोल्ट से टकरा गया. इसके बाद दोनों में तीखी बहस होने लगी. इस बीच दीपक ने बोल्ट को अपशब्द बोल दिए. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आरोपी पीड़ित को नजदीक के एक पार्क में ले गया जहां उसे बुरी तरह से पीटा.
अधिकारी ने बताया कि दीपक को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान अंदरूनी खून बहने की वजह से उसने दम तोड़ दिया. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: मेरठ: दो युवकों पर जानलेवा हमला, एक की मौत दूसरे की हालत नाजुक
Article source: http://www.jagran.com/bihar/muzaffarpur-14123204.html
No comments:
Post a Comment