READ MORE
बॉलीवुड में अगर किसी न्यूकमर को अमिताभ, धर्मेंद्र जैसे सीनियर कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिले तो यह खुशकिस्मती वाली बात होगी. अब यूं तो करियर के शुरुआती दौर में इस तरह के मौके नहीं मिलते. हालांकि एक खास एक्टर ऐसा है, जिसने अभी डेब्यू तक नहीं किया है, लेकिन धर्मेंद्र ने उसके साथ काम करने का इशारा दिया है.यह एक्टर कोई और नहीं बल्कि सनी देओल के बेटे करन देओल हैं. हाल ही में अपनी फिल्म ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ की प्रमोशन के लिए दिल्ली आए धर्मेंद्र ने इस बात का इशारा किया.
मीडिया से बातचीत के दौरान धर्मेंद्र से सवाल किया गया कि क्या वह अपने बेटों के बाद अपने पोते के साथ भी नजर आएंगे? इस पर धर्मेंद्र ने कहा, कैमरा मेरी जिंदगी में प्यार की तरह है. जब भी इसके सामने आने का मौका मिलेगा मैं काम करूंगा. अगर कुछ अच्छा मिलता है तो पोते के साथ भी काम करेंगे.
बता दें कि धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल जल्द ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ लेकर आने वाले हैं. ये फिल्म 31 अगस्त को रिलीज होगी. वहीं सनी के बेटे करन भी जल्द ‘पल पल दिल के पास’ से फिल्मी पर्दे पर एंट्री लेने वाले हैं.ये भी पढ़ें
विवियन रिचर्ड्स की बेटी मसाबा और मधु मंटेना ने किया अलग होने का ऐलान
No comments:
Post a Comment