READ MORE
नेहा धूपिया ने जब से अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की है, तब से बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें बधाई संदेश भेज रहे हैं. करण जौहर ने जहां नेहा और अंगद की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि माता-पिता बनना जीवन का सबसे बड़ा सुख होता है, वहीं अब फराह खान ने भी उन्हें बधाई दी है. फराह ने नेहा को बधाई देते हुए ट्वीट किया है- फ्री एडवाइस के लिए मैं हूं ना…नेहा धूपिया ने 24 अगस्त को पति अंगद बेदी के साथ अपने प्रेग्नेंसी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. साथ ही उन्होंने ये खुशखबरी भी फैंस के साथ शेयर की थी कि वो मां बनने वाली हैं. इससे पहले तक उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अंगद और नेहा में से कोई भी इस पर कोई जवाब नहीं दे रहा था. अब जब नेहा ने ये खुशखबरी सबके साथ शेयर की है, तो फैंस हैरान हैं और उनके सेलिब्रेटी दोस्त उन्हें बधाइयां दे रहे हैं.
I KNEW IT!!! Such great news @NehaDhupia @Imangadbedi .. any baby advice remember Main hoon Na.. and im thrice equipped!😂bless https://t.co/Tk3yqgts2z
— Farah Khan (@TheFarahKhan) August 25, 2018
बता दें कि नेहा और अंगद ने 10 मई को गुरुद्वारे में बेहद करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी की थी. अंगद काफी समय से उनके दोस्त हैं. उन्होंने लिखा था कि जीवन का सबसे अच्छा फैसला है अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करना.
ये भी पढ़ें
शादी के तीन महीने बाद नेहा धूपिया का प्रेग्नेंसी फोटोशूट, सच निकली अफवाह
No comments:
Post a Comment