READ MORE
मेघालय में दक्षिण तुरा और रानीकोर विधानसभा सीटों पर हुए उप-चुनाव के लिए सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हुई. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार मेघालय के मुख्यमंत्री और एनपीपी के अध्यक्ष कोनराड के संगमा दक्षिण तुरा सीट से उपचुनाव में 8,400 मतों से जीत घए हैं.वहीं रानीकोर सीट से एनपीपी के उम्मीदवार मार्टिन एम डांगगो हैं, वह कांग्रेस के पूर्व विधायक हैं और विधानसभा से इस्तीफा दे चुके हैं.
संगमा ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के उम्मीदवार शारलोट डब्ल्यू मोमिन को हराया. वहीं रानीकोर सीट से यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार पी मारवीन अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी एनपीपी के डांगगो से करीब 1000 मतों से आगे चल रहे हैं.
दोनों ही सीटों पर उप-चुनाव 23 अगस्त को हुआ था. (एजेंसी इनपुट के साथ)यह भी पढ़ें: कौन हैं कॉनराड और BJP से कितनी अलग है NPP
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/giriraj-singh-mamata-banerjee-and-other-politicians-gave-their-reaction-on-results-1290894.html
No comments:
Post a Comment