Wednesday, 1 August 2018

दूरदर्शन और AIR में स्टाफ की भारी कमी, ऑफिसर्स ने आंदोलन की धमकी दी


READ MORE

देश भर में प्रसार भारती के कर्मचारी आंदलोन पर उतर आए हैं. प्रसार भारती के हज़ारों कर्मचारी प्रमोशन की मांग कर रहे हैं. इनका आरोप है कि पिछले 30 सालों से ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के स्टाफ को प्रमोशन नहीं दिया गया है.AIR’ और ‘DD’ के प्रोग्राम स्‍टाफ के संगठन ‘द प्रोग्राम स्‍टाफ एसोसिएशन’ ने प्रसार भारती पर आरोप लगाया है कि प्रमुख पदों पर दूसरे कैडर के अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है. यहां काम करने वाले स्टाफ का कहना है कि ऐसे लोगों की भर्ती की जा रही है जिन्हें रेडियो और दूरदर्शन के कामकाज का कोई अनुभव नहीं है.


ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के स्टाफ बड़े आंदोलन की तैयारी में हैं. इन कर्मचारियों का कहना है कि अगर इन मुद्दों को जल्‍दी नहीं सुलझाया गया तो फिर बड़े स्‍तर पर आंदोलन चलाया जाएगा. आपको बता दें कि ऑल इंडिया रेडियो में कार्यक्रमों की प्‍लानिंग, प्रॉडक्‍शन और ब्रॉडकास्टिंग की जिम्‍मेदारी प्रोग्राम ऑफिसर्स ही संभालते हैं.


दिल्ली हाई कोर्ट में दायर हलफनामे के मुताबिक 28 अप्रैल, 2018 तक 1,032 खाली हैं. ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के 220 स्टाफ करीब 10 साल से लोअर रैंक पर काम कर रहे हैं.



यहां के स्टाफ ने आरोप लगाया है कि आईबीपीएस भर्ती नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है. यहां पर भारतीय रक्षा सेवा, केंद्रीय सचिवालय सेवा, भारतीय प्रसारण इंजीनियरिंग सेवा और भारतीय दूरसंचार सेवा जैसे दूसरे डिपार्टमेंट के अधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं.


ये भी पढ़ें:


SC/ST एक्ट के पुराने प्रावधान ही रहेंगे लागू, कैबिनेट ने दी मंजूरी: सूत्र


अब WhatsApp पर एकसाथ चार लोगों से करें ऑडियो-वीडियो चैट


Article source: http://rss.cnn.com/~r/rss/edition_entertainment/~3/_16Pz6H5B9k/the-buzz-today.cnn.html

No comments:

Post a Comment