Sunday, 26 August 2018

BJP विधायक का बेतुका बयान, कहा- खुले में गो-हत्या के कारण केरल में आई बाढ़


READ MORE

कर्नाटक की विजयपुरा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक बासनगौड़ा पाटिल यत्नाल केरल में बाढ़ को लेकर विवादित बयान दिया है. बासनगौड़ा पाटिल का कहना है कि खुले में गो-हत्या की वजह से राज्य में विनाशकारी बाढ़ आई.शनिवार को विजयपुरा में एक समारोह में उन्होंने पत्रकारों से कहा, “केरल में खुले में गो-हत्या होती है. क्या हुआ? एक साल के अंदर ऐसी स्थिति (बाढ़) आ गई. जो भी हिन्दू मान्यताओं को नुकसान पहुंचाएगा उन्हें ऐसे नतीजे भुगतने पड़ेंगे.”


बीजेपी विधायक पिछले साल की एक घटना का जिक्र कर रहे थे जिसमें लोगों के एक समूह ने गाय की हत्या की थी, जिसपर काफी विवाद भी हुआ.


बासनगौड़ा ने कहा कि गायों से हिन्दुओं की भावनाएं जुड़ी हुई थी और किसी को दूसरे की धार्मिक मान्यताओं को चोट नहीं पहुंचाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी कर्नाटक में सत्ता में आती है तो गो-हत्या बंद कर दी जाएगी.बता दें कि बासनगौड़ा पाटिल यत्नाल विवादित बयान देने के लिए जाने जाते हैं. पिछले महीने उन्होंने कहा था कि अगर वह गृहमंत्री होते तो वे बुद्धिजीवियों को गोली मरवा देते क्योंकि वे अपने देश की रक्षा के लिए जान देने वाले सैनिकों के बजाए आतंकवादियों के मानवाधिकारों के लिए काम करते हैं.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/_2l8qSrds_k/story01.htm

No comments:

Post a Comment