READ MORE
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के अनुचित कार्यान्वयन और बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार के इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने की वजह से इसका उद्देश्य ही विफल हो गया.उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी का उद्देश्य विदेशियों की पहचान करना था और इसे सिर्फ असम में नहीं बल्कि पूरे देश में लागू करना था. गोगोई ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘लेकिन मैं आपसे कह सकता हूं कि बीजेपी सरकार इसे समूचे देश में लागू नहीं कर सकती.’
इस पत्रकार वार्ता का आयोजन कांग्रेस के शोध विभाग ने यहां किया था. उन्होंने कहा, ‘सरकार की ओर से अनुचित कार्यान्वयन किए जाने की वजह से इसका उद्देश्य ही विफल हो गया.’ उन्होंने मांग की कि ये कवायद समूचे देश में की जाए. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने एनआरसी के मुद्दे का राजनीतिकरण किया.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/_2l8qSrds_k/story01.htm
No comments:
Post a Comment