
READ MORE
गायक निक जोनास और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के बीच ‘रोका’ हो जाने के बाद निक जोनास अमेरिका रवाना हो गए हैं. लंबे समय से चर्चा में रही इस जोड़ी की प्रेम कहानी के बारे में अब लोगों को उत्सुकता होने लगा है क्योंकि किसी को भी ठीक ठीक इन दोनों के मिलने के बारे में नहीं पता है. बस एक बार एक स्टेडियम में प्रियंका और निक साथ साथ देखे गए और उसके बाद इन दोनों के अफेयर की चर्चा शुरु हो गई.लेकिन इन दोनों के बीच बातें मुलाकातें तो बहुत पहले से हो रही थी. कभी रेड कार्पेट पर तो कभी निक जोनास के भाई के बर्थ डे पर और कभी किसी पार्टी में ये दोनों साथ ही नज़र आते. ऐसे में इस बात का पता लगाना मुश्किल हो रहा था कि निक और प्रियंका को मिलवाया किसने?
लेकिन अगर थोड़ा ध्यान दिया जाए तो ये बात साफ हो जाती है कि इन दोनों की मुलाकात का बड़ा कारण हैं WWE के पहलवान ड्वेन जॉनसन जो The Rock के नाम से जाने जाते हैं. साल 2017 में रॉक की दो बड़ी फिल्में रिलीज़ हुईं जिनमें से एक थी ‘जुमांजी – वेलकम टू द जंगल’ और दूसरी ‘बेवॉच’.

रॉक की फिल्म जुमांजी और बेवॉच एक साथ शूट हुई और इन दोनों फिल्मों में निक और प्रियंका मौजूद थे
इन दोनों ही फिल्मों की कास्ट और क्रू को रॉक के समय के चलते एक दूसरे से मिलना पड़ता था. जहां बेवॉच में प्रियंका रॉक के साथ थीं वहीं जुमांजी में निक जोनास रॉक के साथ काम कर रहे थे. अब इन दोनों फिल्मों की शूटिंग कई बार एक ही स्टूडियो में हुई. रॉक ने एक इंटरव्यू में कहा भी है, “अगर वो दोनों साथ में खुश हैं तो हां, ये मैंने ही किया है.”
हालांकि रॉक ने ये बात मज़ाक में कही थी लेकिन ये बात सही है कि निक और प्रियंका की मुलाकातें इन दो फिल्मों की शूटिंग के बाद से ही शुरु हुई और अब रॉक के ये दो साथी कलाकार एक दूसरे के साथ रिश्ते में हैं. वहीं आपको रॉक के रिलेशनशिप स्टेटस की जानकारी दे दें कि 2007 में अपनी पहली पत्नी से तलाक के बाद वो अब अपनी गर्लफ्रेंड लॉरेन हाशियान के साथ रहते हैं.
No comments:
Post a Comment