
READ MORE
504 दिनों से लगातार WWE के यूनिवर्सल चैंपियन के खिताब के साथ बरकरार ब्रॉक लेसनर एक ऐसे पहलवान बन चुके थे, जिन्हें पूरे WWE Universe में कोई चुनौती नहीं दे पा रहा था. WWE के सबसे बड़े पहलवान अंडरटेकर को वो रिटायर होने पर मजबूर कर चुके हैं और अपने सबसे बड़े विरोधी Roman Reigns को तीन बार धूल चटा चुके हैं. लेकिन आखिरकार समरस्लैम 2018 में रोमन रेन्स का ब्रॉक को हराने का सपना पूरा हो गया.ब्रॉक लेसनर और रोमन रेन्स के बीच लगभग 6 मिनट 10 सेकेंड तक चले इस छोटे से मुकाबले में रोमन रेन्स ने ब्रॉक पर ताबड़तोड़ वार किए. इस मुकाबले में WWE के दूसरे नामी पहलवान Braun Strowman ने भी हाजिरी लगाई. ब्रॉन के पास Money in The Bank का बॉक्स है और इस बॉक्स के ज़रिए वो किसी भी चैंपियन को किसी भी समय चुनौती दे सकते हैं.
ब्रॉउन इस मैच में भी चुनौती देना चाहते थे लेकिन ब्रॉक लेसनर ने उन्हें पहले चित कर दिया. इसके बाद रोमन रेन्स और ब्रॉक के बीच हुई लड़ाई में रोमन रेन्स पहली बार ब्रॉक पर भारी पड़े. तीन बार की हार का अनुभव रोमन रेन्स के काम आया और उन्होंने इस बार कोई गलती नहीं की.
If you don’t keep a BEAST, a BIG DOG, and a MONSTER separated… the result looks a little something like this! #SummerSlam @WWERomanReigns @BraunStrowman @BrockLesnar pic.twitter.com/2xLYCcyYtA
— WWE (@WWE) August 20, 2018
समरस्लैम WWE का एक सालाना इवेंट है जिसमें WWE के बड़े पहलवान एक दूसरे से भिड़ते हैं. ब्रॉक और रोमन रेन्स के अलावा Samoa Joe vs AJ Styles का मैच भी एक बड़ा मैच था और इस मैच में समोआ जो ने ऐ जे स्टाइल्स को धूल चटा दी.

समोआ जो और ऐ जे स्टाइल्स के बीच हुआ मुकाबला
महिलाओं के मुकाबले में चैंपियनशिप के लिए एलेक्सा ब्लिस का मुकाबला MMA Fighter Rounda ROusey के साथ था. इस मुकाबले को एकतरफा माना जा रहा था और ऐसा हुआ भी. रोंडा ने सिर्फ 4 मिनट में एलेक्सा को टैप आउट करने पर मजबूर कर दिया.
Sure, @RondaRousey will give you the ring… but that doesn’t mean she won’t take it back with PURPOSE! #SummerSlam #RondavsAlexa pic.twitter.com/pY2v0A38OT
— WWE (@WWE) August 20, 2018
समरस्लैम के मुकाबले अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हुए और WWE Network के अनुसार इस साल 1 लाख से ज्यादा लोगों ने इन मुकाबलों को लाइव देखा.
No comments:
Post a Comment