Sunday, 26 August 2018

कुमारस्वामी बोले- 'सरकार गिराने की हो रही साज़िश, नहीं करूंगा कुर्सी बचाने की कोशिश'


READ MORE

कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और मौजूदा मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के बीच का तनाव एक बार फिर खुलकर बाहर आ गया है. पूर्व सीएम सिद्धारमैया के दोबारा मुख्यमंत्री बनने की इच्छा ज़ाहिर करने के ठीक एक दिन बाद ही कुमारस्वामी ने अपनी सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया है. सीएम एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि उनकी सरकार गिराने की साज़िश रची जा रही है. लेकिन, साजिशकर्ता इसमें कतई कामयाब नहीं होंगे.कुमारस्वामी ने रिपोर्टरों से कहा, ‘मैं इस बात से वाकिफ हूं कि मेरी सरकार को अस्थिर करने की साज़िश की जा रही है. हालांकि, मैं अपनी कुर्सी को बचाने की कोशिश नहीं करूंगा, लेकिन अच्छे कार्य करने पर अपना पूरा ध्यान केन्द्रित करता रहूंगा.’


सिद्धारमैया का बयान कि वो एक बार फिर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे, इसे लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज़ हो गई हैं कि क्या वो कुमारस्वामी की सरकार गिराकर वापसी की बात कर रहे थे.


हालांकि, सिद्धारमैया ने शनिवार को मैसुरु में इस पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनका मतलब था कि अगर अगले विधानसभा चुनाव में लोग उन्हें वोट देंगे तो वो सीएम बनेंगे जो अब पांच साल बाद होगा.सिद्धारमैया का नाम लिए बिना कुमारस्वामी ने कहा कि मीडिया से पता चला, कोई है जो मुख्यमंत्री बनने को तैयार है और बीजेपी अनुमान लगा रही है कि नया मुख्यमंत्री 3 सितंबर को शपथ लेगा. उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि सरकार को अस्थिर करने की कोशिश हो रही है, लेकिन वो इसमें सफल नहीं होंगे.


कुमारस्वामी ने कहा कि वो जल्द ही अपने कार्यकाल का 100 दिन पूरा कर लेंगे और आगे एक अच्छी सरकार देने पर ही उनका पूरा ध्यान रहेगा.


सिद्धारमैया पर तंज कसते हुए जेडीएस राज्य प्रमुख एएच विश्वनाथ ने कहा, ‘अगर सिद्धारमैया सीएम बनते हैं तो मुझे सबसे ज्यादा खुशी होगी. मैं जानना चाहता हूं कि वो किस पार्टी के या फिर किसके समर्थन से सीएम बनेंगे.’

No comments:

Post a Comment