
READ MORE

यह भी पढ़ें
जागरण संवाददाता, रांची। दीपक झा के परिवार के सात शवों का बुधवार को रांची के हरमू मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। घटना के तीसरे दिन दीपक झा के चाचा केएन झा परिजनों के साथ रांची पहुंचे। अपनों के इंतजार में 48 घंटे से अधिक समय से शव रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस) में रखे हुए थे।
दिल्ली से रांची आने के बाद बुधवार को सबसे पहले केएन झा कांके थाना पहुंचे और पुलिस से मामले की जानकारी ली। मामले से अवगत होने के बाद कांके थाना प्रभारी राजीव रंजन के साथ परिवार रिम्स में पोस्टमार्टम विभाग पहुंचा। यहां एक साथ सात शवों को देखकर केएन झा और अन्य परिजन खुद को रोक नहीं पाए।
वे फफक-फफक कर रोने लगे। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सातों शवों को अंतिम संस्कार के लिए हरमू मुक्तिधाम ले जाया गया। यहां केएन झा ने शवों को मुखाग्नि दी।
By Arun Kumar Singh
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/ravi-shankar-prasad-says-no-fly-by-night-operator-will-be-allowed-to-play-with-data-1393594.html
No comments:
Post a Comment