Wednesday, 1 August 2018

7 साल की मासूम ने हैवानियत की कोशिश करने वाले पर ईंट से हमला कर खुद को बचाया


READ MORE

नई दुनिया, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में रानीताल क्षेत्र में रहने वाली सात साल की बच्ची ने हैवानियत की कोशिश करने वाले पर ईंट से बार कर खुद को बचाया।


जानकारी के अनुसार बच्ची के साथ मंगलवार की रात एक अधेड़ शराब तस्कर राकेश सोनकर (53) ने दुराचार की कोशिश की। मासूम घर से पास ही स्थित किराना दुकान में कुछ सामान लेने जा रही थी तभी आरोपी ने उसको पकड़ लिया और उसे उठाकर सुनसान स्थान पर ले गया। घटना से दहशत में आई मासूम ने चीखने की कोशिश की तो आरोपी ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। फिर उसके कपड़े फाड़ दिए।


बदहवासी में बच्ची को कुछ नहीं सूझा तो उसने आरोपी के हाथ में दांत से काट लिया। इससे नाराज आरोपी ने उसे जमीन पर पटक दिया और अपने हाथ को देखने लगा। इसी बीच मौका पाकर बच्ची ने पास ही पड़े ईट के टुकड़े को उठाया और आरोपी के सिर पर वार कर दिया। बच्ची का साहस देख आरोपी हड़बड़ा गया, जिसका फायदा उठाकर बच्ची भागते हुए सीधे अपने घर पहुंची।


रात 12 से सुबह छह बजे तक थाने पर प्रदर्शन




यह भी पढ़ें


घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। वे आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के लिए रात 12 बजे लार्डगंज थाने पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। उनकी मांग थी कि पुलिस तत्काल बच्ची का मेडिकल कराए और बयान दर्ज करे।


भीड़ का दबाव देख पुलिस सक्रिय हुई और सुबह छह बजे आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। आरोपी पर दुराचार की कोशिश और पाक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


<


p id=”rel2″>



यह भी पढ़ें



By Arun Kumar Singh


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/ravi-shankar-prasad-says-no-fly-by-night-operator-will-be-allowed-to-play-with-data-1393594.html

No comments:

Post a Comment