Sunday, 26 August 2018

झुग्गियों में रहता था ये महान क्रिकेटर, परिवार का पेट पालने के लिए रिक्शा भी चलाया!


READ MORE

पाकिस्तान को अपनी बल्लेबाजी से कई मैच जिताने वाले मोहम्मद यूसुफ आज 44 साल के हो गए हैं. 27 अगस्त 1974 को जन्मे मोहम्मद यूसुफ ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 39 शतक लगाए. टेस्ट में उनके बल्ले से 24 और वनडे में 15 शतक निकले. मोहम्मद यूसुफ का टेस्ट औसत 50 से भी ज्यादा रहा. हालांकि पाकिस्तान के इतने बड़े क्रिकेटर बनने से पहले मोहम्मद यूसुफ ने अपनी जिंदगी में काफी बुरा वक्त देखा. पाकिस्तान के ईसाई परिवार में जन्मा ये खिलाड़ी फर्श से अर्श तक कैसे पहुंचा, आइए डालते हैं उस पर एक नजर:मोहम्मद यूसुफ बेहद ही गरीब परिवार में जन्मे थे वो झुग्गियों में रहते थे. उनके पिता रेलवे स्टेशन पर काम करते थे. घर चलाने के लिए उन्होंने बेहद ही कम उम्र में टेलर की दुकान पर काम किया. इसके साथ-साथ उन्होंने स्लम एरिया में भी काम किया.


पाकिस्तान के महान बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ के पास बचपन में बैट तक खरीदने के पैसे नहीं थे. उन्होंने लकड़ी के फट्टे का बैट बनाया हुआ था और वो टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलते थे. मोहम्मद यूसुफ बचपन से ही क्लासिक शॉट्स लगाते थे.


20 साल की उम्र तक मोहम्मद यूसुफ क्रिकेट खेलते रहे, लेकिन 1994 में उन्होंने क्रिकेट छोड़ दिया और बहावलपुर में रिक्शा चलाने लगे. हालांकि समय बात यूसुफ फिर क्रिकेट खेलने लगे और 1998 में उन्होंने पाकिस्तान के लिए डेब्यू किया.
साल 2006 में मोहम्मद यूसुफ ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया. उन्होंने एक कैलेंडर ईयर में खेले 11 टेस्ट मैचों में 9 शतक और 3 अर्धशतक जड दिए. उन्होंने एक साल में 1788 टेस्ट रन बना डाले जो अब भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है. इस दौरान उनका औसत 99 का रहा.


मोहम्मद यूसुफ के नाम बिना आउट हुए सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड भी है. उन्होंने साल 2002-03 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में बिना आउट हुए 405 रन ठोक दिए थे.

No comments:

Post a Comment