Sunday, 26 August 2018

विराट कोहली की रणनीतियों से रहाणे और पुजारा को हो रहा है नुकसान!


READ MORE

टीम इंडिया ने ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में इंग्लैंड को मात देकर सीरीज को रोमांचक बना दिया है और अब सबकी नजरें 30 अगस्त से साउथैंप्टन में शुरू हो रहे चौथे टेस्ट पर हैं. इस मैच से पहले टीम इंडिया पर बयानों के जरिए दबाव बनाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज निक कॉम्पटन ने अपने बयानों के जरिए विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा पर हमला बोला है.निक कॉम्पटन ने विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए कहा कि वो हद से ज्यादा टीम में बदलाव करते हैं. निक कॉम्टन ने बयान दिया, ‘भारत ने नॉटिंघम में अच्छी टीम की वजह से मैच जीता है अब विराट कोहली को टीम में बदलाव नहीं करना चाहिए. ये दिखना दिलचस्प होगा कि अब विराट कोहली टीम में बदलाव करेंगे या नहीं. विराट प्लेइंग इलेवन में काफी बदलाव करते हैं.’



निक कॉम्पटन

निक कॉम्पटन ने चेतेश्वर पुजारा को पहले टेस्ट से बाहर रखने की रणनीति पर भी सवाल उठाए. कॉम्पटन ने कहा कि चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे का दबंग व्यक्तित्व नहीं है उनपर विराट कोहली की रणनीतियों का फर्क पड़ता है. कॉम्पटन ने बयान दिया, ‘विराट कोहली जब टीम में ज्यादा बदलाव करते हैं तो ये हर खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता. पुजारा और रहाणे पर विराट कोहली की रणनीतियों का गलत असर पड़ सकता है.’याद रखिए, सायना नेहवाल सेमीफाइनल में चाइनीज चाइपे की खिलाड़ी ताई जु यिंग से भिड़ेंगी. ये मुकाबला सुबह 10.30 बजे शुरू होगा. वर्ल्ड की नंबर 1 खिलाड़ी हैं ताई जु यिंग.
पीवी सिंधु भी जापान की अकाने यागामुची से मुकाबला करेंगी. अकाने दुनिया की नंबर 2 खिलाड़ी हैं.

No comments:

Post a Comment