READ MORE
राजधानी दिल्ली के हौज खास इलाके से 19 अगस्त को किडनैप हुए 3 साल के मासूम बच्चे के अपहरणकर्ता को पुलिस ने नई दिल्ली रेलने स्टेशन पर मगध एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया है. वहीं बच्चे को सकुशल बरामद किया कर लिया है.19 तारीख को जब बच्चा शाहपुर जाट इलाके में खेल रहा था तभी बच्चे का पड़ोसी अबदिन अंसारी उसे किडनैप कर झारखंड ले गया, जहा बच्चे को छुपाकर रखा था. मूल रूप से आरोपी झारखंड का ही रहना वाला है. दिल्ली पुलिस ने झारखंड जाकर दबिश दी तो आरोपी बच्चे को ट्रेन से वापस दिल्ली ले आया जहां शुक्रवार को पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के मुताबिक आरोपी शादीशुदा है, लेकिन उसका अपना कोई बच्चा नहीं था इसलिए उसने 3 साल के बच्चे को किडनैप किया ताकि वो उसे अपना बेटा बनाकर रख सके. डीसीपी रोमिल बानिया के मुताबिक इस मामले में 4 टीमें बनाई गई थीं, वहीं आरोपी के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाया गया था. वहीं दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशनों पर फोर्स तैनात किया गया था जिससे आरोपी की गिरफ्तारी की जा सकी.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/lPYkO32kzrk/story01.htm
No comments:
Post a Comment