Sunday, 26 August 2018

नीलगिरी में प्रशासन की कार्रवाई, सील हुआ मिथुन चक्रवर्ती का रिजॉर्ट


READ MORE

तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में हाथी गलियारे में निर्मित 11 रिसॉर्ट को रविवार को सील कर दिया गया.  इलाके में अवैध निर्माणों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को लेकर उच्चतम न्यायालय के निर्देश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई.आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रिसॉर्ट सील करने की प्रक्रिया रविवार सुबह शुरू हुई. इनमें एक रिसॉर्ट बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का भी है. शीर्ष अदालत के आदेश का अनुपालन करते हुए नीलगिरि जिला प्रशासन ने हाथी गलियारे में अवैध रूप से निर्मित 39 रिसॉर्ट की पहचान की थी, जिससे हाथियों की मुक्त गतिविधि में बाधा पहुंचती है और इसके कारण मानव-पशु संघर्ष होते हैं.


पहले चरण के दौरान अधिकारियों ने 27 रिसॉर्ट सील किया. शेष 12 में से 11 रिसॉर्ट को कल अधिकारियों ने नोटिस जारी किया था.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/_2l8qSrds_k/story01.htm

No comments:

Post a Comment