Sunday, 26 August 2018

अमर्त्य सेन जैसे बुद्धिजीवियों ने समाज को हमेशा गुमराह किया: BJP


READ MORE

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जाने-माने अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना उन लोगों से की जिन्होंने हमेशा समाज को गुमराह किया. बीजेपी ने यह बयान ऐसे समय दिया जब इससे पहले नोबेल पुरस्कार विजेता सेन ने 2019 लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी विरोधी गैर सांप्रदायिक ताकतों के एकजुट होने की अपील की थी.पश्चिम बंगाल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने यहां पार्टी के एक कार्यक्रम के इतर मीडिया से कहा, ‘‘हमेशा वाम विचारधारा का अनुसरण करने वाले सेन जैसे बुद्धिजीवी वास्तविकता से दूर हो रहे हैं. सेन ने कहा था कि माकपा गायब हो रही है. इससे ज्यादा सच कुछ भी नहीं हो सकता, इस तथ्य से ज्यादा सच कुछ नहीं हो सकता कि सेन जैसे मार्क्सवादी लोगों का वर्तमान समय में ज्यादा महत्व नहीं है.’’


मोदी ने राखी पर सानिया मिर्ज़ा, कोएना मित्रा समेत इन 55 महिलाओं को किया फॉलो


वर्ष 2019 लोकसभा चुनावों में भाजपा को हराने के सेन के आह्वान पर बीजेपी नेता ने कहा कि उनके जैसे लोग हमेशा समाज को गलत दिशा में ले गए हैं.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/_2l8qSrds_k/story01.htm

No comments:

Post a Comment