READ MORE
पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति के संयोजक हार्दिक पटेल आज से अपने घर पर आरक्षण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठने जा रहे हैं. हार्दिक पटेल ने अनशन से पहले पुलिस पर आरोप लगाया है उसके समर्थकों को पुलिस आने नहीं दे रही है. उनके 16 हजार समर्थकों को गिरफ्तार किया जा चुका है.हार्दिक पटले ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने मेरे यहां पानी वालों ओर मंडप वालों को आने से रोक दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस चाहे जितनी मनमानी कर ले लेकिन मैं आज तीन बजे से अनशन पर बैठूंगा. उन्होंने कहा कि मैं सभी किसानों और पाटीदार समाज के लोगों से आह्वान कर रहा हूं कि यह अनशन लंबा चलेगा जब आपको लगे तब बड़ी संख्या में पहुंचें. गौरतलब है कि हार्दिक पहले गांधीनगर के सेक्टर-6 सत्याग्रह छावनी में अनशन करना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी. इससे पहले उन्होंने अहमदाबाद पुलिस से भी अनुमति मांगी थी लेकिन उन्हें इसकी इजाजत नहीं मिली थी.
इसे भी पढ़ें :-
हार्दिक पटेल को नहीं मिली पुलिस से इजाजत, अब घर पर ही करेंगे अनशन
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/cp2XfQ-UNJQ/story01.htm
No comments:
Post a Comment