READ MORE
दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल चार्जशीट पर आज सुनवाई चल रही है. दिल्ली के डीसीपी हरिंदर सिंह ने आप नेताओ पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाए हैं कि पुलिस नेताओं के कहने पर काम कर रही है. दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा कि उन्होंने कभी मीडिया से चार्जशीट को लेकर जानकारी साझा नहीं की है. इस मामले पर कोर्ट दोपहर दो बजे फैसला सुना सकती है.दिल्ली पुलिस ने कहा अभी तक कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान नहीं लिया है और आप नेता राघव चड्ढा मीडिया में बयान दे रहे है कि कोर्ट चार्जशीट को कूड़े में फेंक देगी. दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल इस चार्जशीट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालऔर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के अलावा आम आदमी पार्टी के 11 विधायकों को आरोपी बनाया गया है.
सूत्रों के मुताबिक, 19 फरवरी की रात मुख्यमंत्री आवास पर मुख्य सचिव के साथ हुई कथित मारपीट के मामले में पुलिस कई लोगों के बयान और सबूतों के आधार पर चार्जशीट तैयार की है. बता दें कि यह घटना 19 फरवरी 2018 की है, जब केजरीवाल के आवास पर राशन कार्ड व अन्य मुद्दों पर बैठक के दौरान मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ कथित रूप से हाथापाई की गई. अंशु प्रकाश का आरोप है कि इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया वहां मौजूद थे और वह तमाशा देखते रहे. इस घटना के बाद दिल्ली के आईएएएस अधिकारियों ने केजरीवाल सरकार और मंत्रियों से मिलना बंद कर दिया था. अधिकारियों के इस रुख को लेकर सीएम केजरीवाल ने अपने तीन मंत्रियों के साथ एलजी ऑफिस पर धरना दिया था.
इसे भी पढ़ें :-मुख्य सचिव से मारपीट मामले में चार्जशीट दाखिल, केजरीवाल-सिसोदिया बनाए गए आरोपी
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/cp2XfQ-UNJQ/story01.htm
No comments:
Post a Comment