Friday, 24 August 2018

हैकर्स ने हिंदू महासभा की वेबसाइट पर डाली बीफ करी बनाने की रेसिपी


READ MORE

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के नेता स्वामी चक्रपाणि महाराज के केरल बाढ़ पर दिए गए विवादित बयान के बाद केरल बेस्ड हैकर्स समूह पर संगठन की वेबसाइट को हैक करने का आरोप लगा है. स्वामी चक्रपाणि महाराज ने कहा था कि केरल की बाढ़ में केवल उन लोगों की मदद की जानी चाहिए जो बीफ नहीं खाते हैं.पार्टी की वेबसाइट abhm.org.in पर नजर आया कि इसे हैकर्स समूह द्वारा हैक कर लिया गया है. वेबसाइट पर चक्रपाणि महाराज के लिए भी एक संदेश था जिसमें लिखा गया, “हम लोगों के चरित्र के लिए उनका सम्मान करते हैं न बल्कि उनके भोजन की आदतों के लिए.”


हैकर्स समूह ने स्वामी चक्रपाणि के विवादित बयान को भी पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा था, “गोमांस खाना पाप है, बाढ़ में सहायता केवल उनकी की जानी चाहिए जो पशुओं को नहीं मारते हैं.”


इसी के साथ वेबसाइट पर एक जीआईएफ इमेज में मसालेदार बीफ करी बनाने की रेसिपी भी दिखाई गई.


इससे पहले एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए चक्रपाणि ने कहा था कि केरल को बीफ खाने का परिणाम भुगतना पड़ रहा है और निर्दोष भी इसे भुगत रहे हैं.


उन्होंने कहा कि गोमांस खाने और वितरित करने वाले किसी को भी बाढ़ के दौरान सरकारी अथवा गैर-सरकारी किसी प्रकार की सहायता नहीं मिलनी चाहिए.


ये भी पढ़ें-
केरल बाढ़ पर RSS मुखपत्र में केंद्र सरकार की आलोचना, बाद में हटाया और कहा- साइट हैक हुई
अटल की भतीजी का आरोप- 2019 में फायदे के लिए वाजपेयी का इस्तेमाल कर रही BJP


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/karobar/vijay-malya-big-defaulters-of-india-adani-power-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A4%AF-%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%AC%E0%A5%88%E0%A4%82%E0%A4%95-%E0%A4%A1%E0%A4%BF-465551.html

No comments:

Post a Comment