Friday, 24 August 2018

रुपये के गिरने पर RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कही ये बात


READ MORE

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने शुक्रवार को कहा कि रुपये की विनिमय दर में गिरावट से अभी कोई चिंताजनक स्थित नहीं पैदा हुई है पर सरकार को बढ़ते चालू खाते के घाटे (कैड) पर ध्यान रखना होगा.16 अगस्त को रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर 70.32 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया था. रुपये में शुक्रवार को सुधार हुआ और यह 20 पैसे मजबूत हो 69.91 प्रति डॉलर पर आ गया.


राजन ने कहा, ‘‘उचित तरीके से कहा जाए तो भारतीय अधिकारी राजकोषीय घाटे को नीचे लाए हैं. चालू खाते का घाटा बढ़ने की वजह कच्चे तेल के ऊंचे दाम हैं.’’


राजन ने एक टीवी चैनल से कहा कि रुपया चिंताजनक स्तर तक नीचे नहीं आया है. दुनिया भर में डॉलर मजबूत हुआ है.राजन तीन साल तक सितंबर, 2016 तक रिजर्व बैंक के गवर्नर रहे थे. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि जब देशों को वृहद स्थिरता को दुरुस्त करने की जरूरत है.


पुरानी श्रृंखला के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों के बारे में पूछे जाने पर राजन ने कहा कि अब हमें यह करना है कि आगे देखना है. अब यह 7.5 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है.’’


उन्होंने कहा कि भारत को यह सुनिश्चित करना होगा कि कैड नहीं बढ़े और राजकोषीय स्थिरता कायम रहे.


ये भी पढ़ें: नोटबंदी की वजह से आई विकास दर में गिरावट: रघुराम राजन


Article source: http://timesofindia.feedsportal.com/c/33039/f/533928/s/37405207/sc/38/l/0Ltimesofindia0Bindiatimes0N0Centertainment0Cbollywood0Cnews0Einterviews0CI0Ecan0Enever0Ebe0Ein0Epolitics0Esays0ENana0EPatekar0Carticleshow0C30A6238670Bcms/story01.htm

No comments:

Post a Comment