Sunday, 26 August 2018

कोडगू विवाद: कुमारस्वामी का बयान, असुविधाएं भूलकर मदद के लिए साथ आएं रक्षा मंत्री


READ MORE

कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने फेसबुक पोस्ट लिखकर रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के कोडगू विजिट  के दौरान हुए विवाद पर सफाई दी है. उन्होंने लिखा है कि वे रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के बाढ़ग्रस्त इलाकों में विजिट के दौरान हुए विवाद से आहत है.उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बचाव एजेंसियों, राज्य और केंद्र सरकार के साथ मिलकर 24 घंटे रेस्क्यू के लिए काम कर रहे हैं. बाढ़ ग्रस्त इलाकों के नागरिकों की सहायता के लिए प्रयत्नशील हैं.


कोडगू जिले की कमान संभाल रहे मंत्री महेश बाढ़ आने के पहले दिन से ही बाढ़ पीड़ितों की सेवा में लगे हैं. वे कई दिनों से लगातार काम कर रहे हैं. रक्षामंत्री पर्याप्त रूप से हमारी मदद करने में सक्षम हैं. उन्होंने बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया, जिससे पीड़ितों की सही ढंग से मदद हो सके और जनजीवन सामान्य हो सके.


राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने रक्षामंत्री के दौरे के लिए यथासंभव प्रोटोकॉल का पालन किया है. हमें इस बात का खेद है कि उन्हें असुविधा का समाना करना पड़ा. हमें इस वक्त लोगों की भलाई के लिए थोड़ी-बहुत मुश्किलों को नजरअंदाज करके कोडगू जिले के लोगों के मदद के लिए साथ आना चाहिए. इस मामले में हमने केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण से बात की है. हम केंद्र से और विशेष तौर पर रक्षामंत्री से बाढ़ग्रस्त इलाके के बचाव के लिए मदद मांगते रहेंगे.


दरअसल, सीतारमण शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित लोगों के समूह से बात कर रहीं थीं, उसी दौरान जिला प्रभारी मंत्री महेश ने उनसे कहा कि समीक्षा बैठक के लिए अधिकारी उनका इंतजार कर रहे हैं और उन सबको पुनर्वास कार्य के लिए जाना है.


यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता सिद्धारमैया बोले- फिर बनूंगा कर्नाटक का सीएम


महेश ने कहा कि वह पहले अधिकारियों से बात कर लें, जिसपर सीतारमण राज़ी भी हो गईं. सीतारमण ने कहा, ‘मैंने प्रभारी मंत्री की बात मान ली. यहां केंद्रीय मंत्री, प्रभारी मंत्री का अनुसरण कर रहे हैं. अदभुत! आपके पास मेरे लिए मिनट टू मिनट लिस्ट है… मैं आपके कार्यक्रम के हिसाब से काम कर रही हूं.’


इसके बाद सीतारमण ने जानना चाहा कि कितने अधिकारी पुनर्वास कार्य में लगे हुए हैं और उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहतीं कि कामकाज बाधित हो. बाद में महेश ने कहा कि कोडागू के लिए केंद्र से कोष की मांग के कारण सीतारमण ने यह टिप्पणी की.


ये भी पढ़ें-
पीएम मोदी से KCR के मेलजोल ने तेलंगाना में बढ़ाई सियासी सुगबुगाहट
राहुल गांधी के कार्यक्रम में घुसे तीन खालिस्तान समर्थक, लगाए नारे

पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को कुछ यूं किया याद

No comments:

Post a Comment