READ MORE
(मुनीश शर्मा)रक्षा बंधन के एक दिन पहले शनिवार को पुंछ की कई महिलाओं ने भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना के जवानों को राखी बांधी. महिलाओं ने जवानों की लंबी उम्र की दुआएं मांगी. जिससे देश की रक्षा में तैनात जवानों के चेहरे भी खिल उठे.
सीमाजन कल्याण समीति के बैनर तले नियंत्रण रेखा पर जवानों को राखियां बांधने पहुंची महिलाओं का कहना था कि हमारे फौजी भाईयों की कलाई रक्षाबंधन के दिन सूनी न रहे इसलिए हमने एक दिन पहले ही बहनों का प्यार राखी बांधी है. क्योंकि ये लोग हर त्योहार पर अपने घरों से दूर हमारी सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं और अपना फर्ज निभाते हैं. इसलिए हम भी अपना फर्ज निभाने के लिए यहां आए हैं.
शनिवार दोपहर को सीमा जनकल्याण समीति के बैनर तले कई महिलाएं संगठन के सदस्यों के साथ भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर सलोत्री क्षेत्र में तैनात 39 राष्ट्रीय राईफल के शिविर पहुंची. जहां पर उन्होंने सबसे पहले 39 आर आर के कमांडिंग अधिकारी जगतनारायण और मेजर अभिषेक वाजपेई को राखी बांधी और तिलक लगा कर उनका मुंह मीठा कराया. फिर बारी-बारी से सभी जवानों का पास जाकर उन्हें राखी बांधी.
No comments:
Post a Comment