Sunday, 26 August 2018

शिकायत अधिकारी नियुक्‍त न किए जाने पर केंद्र और व्‍हाट्सएप को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस


READ MORE

व्‍हाट्सएप से जुड़ी शिकायतों को देखने के लिए अभी तक अधिकारी नियुक्‍त न किए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और व्‍हाट्एप को कड़ी फटकार लगाई है. सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और वित्‍त मंत्रालय को नोटिस जारी कर इस मामले में चार सप्‍ताह के अंदर जवाब देने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट ने पूछा है कि भारत में अभी तक व्‍हाट्सएप से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए शिकायत अधिकारी नियुक्‍त क्‍यों नहीं किया गया.गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले व्हाट्सएप ने केंद्र सरकार को भरोसा देते हुए कहा था कि वह भारत में लगतार बढ़ रही शिकायतों को देखते हुए एक अधिकारी की नियुक्‍ति करेगा. यह अधिकारी कानून के मुताबिक समय-सयम पर व्‍हाट्सएप से जुड़े मुद्दों का निपटारा करेगा. इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने उस दौरान बताया था कि व्‍हाट्सएप अलग-अलग तरीके से हिंसा फैलाने वाले और फर्जी संदेश फैलाने वालों के खिलाफ कदम उठा रहा है.


गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही व्हाट्सएप के सीईओ ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से मुलाकात की थी. इस दौरान व्‍हाट्सएप के अधिकारियों ने केंद्र को भरोसा दिया था कि वह हिंसा फैलाने वाले संदेशों के लिए ऐसी तकनीक विकसित कर रहे हैं, जिससे उन्‍हें रोका जा सकेगा.


इसे भी पढ़ें:-WhatsApp जल्द शुरू करेगा ये सर्विस, सरकार से मंजूरी की कोशिशें कीं तेज़
12 नवंबर से पहले कर लें ये काम वरना डिलीट हो जाएगा WhatsApp का सारा डेटा


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/giriraj-singh-mamata-banerjee-and-other-politicians-gave-their-reaction-on-results-1290894.html

No comments:

Post a Comment