Wednesday, 1 August 2018

चीनी सेना के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुआ भारतीय सैन्यदल


READ MORE

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। डोकलाम को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच भारतीय सेना का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के 91वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुआ। कोलकाता में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि पीएलए के आमंत्रण पर पूर्वी सेना कमान मुख्यालय के अंतर्गत सैन्य अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नाथुला (सिक्किम) में आयोजित समारोह में भाग लिया।


इस दौरान चीनी सैनिकों ने भारतीय सैन्यदल का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्थापना दिवस के मौके पर चीनी सेना की ओर से आयोजित जश्न समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य गतिविधियों में भारतीय दल ने हिस्सा लिया और उन्हें बधाइयां दीं। उत्सव के माहौल में दोनों पक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई और दोनों ने अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया।


रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच इस तरह की मुलाकात व बातचीत से सीमा पर शांति बहाली के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। साथ ही पारस्परिक समझ को बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि डोकलाम विवाद के बाद पहली बार चीनी सेना का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल पिछले महीने भारत आया था। 10 सदस्यीय दल ने पश्चिम बंगाल में कोलकाता व सुकना सैन्य छावनी का दौरा किया था।


<


p id=”rel1″>



यह भी पढ़ें



By Ravindra Pratap Sing


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/XWXvm9TvLjY/story01.htm

No comments:

Post a Comment