Wednesday, 1 August 2018

पादरी पर बालात्कार आरोप मामले की जांच के लिए दिल्ली, जालंधर जाएगी केरल पुलिस


READ MORE

केरल के डीजीपी लोकनाथ बेहरा ने बुधवार को पादरी पर लगे बालात्कार मामले की जांच के लिए अपनी टीम को पंजाब या दूसरे शहरों में जाने की अनुमति दे दी है. जालंधर के रोमन कैथलिक चर्च के एक पादरी के खिलाफ एक नन की ओर से लगाए गए बलात्कार के आरोप की जांच में प्रगति की समीक्षा के बाद उन्होंने कहा कि पुलिस की एक विशेष टीम अपनी जांच के तहत पंजाब के जालंधर और अन्य शहरों में जाएगी.डीजीपी ने कहा कि उन्होंने वाइकोम के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के. सुभाष की अध्यक्षता वाली टीम को जांच के लिए जालंधर, नई दिल्ली और अन्य जगहों पर जाने की अनुमति दे दी है.


बहरहाल, टीम पादरी फ्रैंको मुलक्कल से पूछताछ तभी करेगी जब इन शहरों में मामले से जुड़े लोगों से और ज्यादा साक्ष्य इकट्ठे कर लिए जाएंगे. फ्रैंको पर नन ने बलात्कार का आरोप लगाया है.


डीजीपी ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘चीजों का सही से सत्यापन करने के बाद ही टीम आगे बढ़ेगी. मैंने टीम को जांच के सिलसिले में राज्य से बाहर जाने की अनुमति दी है. यह न सिर्फ जालंधर जाएगी बल्कि कई अन्य जगहों पर भी जाएगी.’’यह भी पढ़ें:  उस देश की लड़की की कहानी जहां RAPE और इंसाफ के बीच रोड़ा है कानून


एर्नाकुलम रेंज के आईजी विजय सखारे, कोट्टायम के पुलिस अधीक्षक हरिशंकर और डीएसपी सुभाष सहित विशेष टीम के कई सदस्यों ने बैठक में हिस्सा लिया.


कोट्टायम पुलिस से की गई शिकायत में नन ने फ्रैंको पर आरोप लगाया है कि 2014 और 2016 के बीच उन्होंने कोट्टायम के पास के एक कस्बे में कई बार उससे बलात्कार किया और अप्राकृतिक तरीके से यौन संबंध बनाए.

No comments:

Post a Comment