READ MORE
सुप्रीम कोर्ट मलयाली नॉवेल मीशा के प्रकाशन पर बैन की मांग करने वाली एक याचिका पर विचार करने को राजी हो गया. याचिका में आरोप लगाया गया है कि नॉवेल में मंदिर जाने वाली हिंदू महिलाओं का गलत चित्रण किया गया है.चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के नेतृत्व वाली बेंच के सामने याचिका पर त्वरित सुनवाई का अनुरोध किया गया. अदालत ने कहा कि गुरुवार को उपयुक्त बेंच इसपर सुनवाई करेगी. याचिका में दावा किया गया है कि लेखक एस हरीश के नॉवेल के कुछ भाग से पिछले महीने विवाद हुआ था.
याचिकाकर्ता एन राधाकृष्णन ने आरोप लगाया है कि मंदिरों में पूजा करने वाले ब्राह्मणों के बारे में कुछ जातिवादी टिप्पणी की गई है.
यह भी आरोप लगाया गया है कि केरल सरकार ने नॉवेल के प्रकाशन, ऑनलाइन बिक्री और इसका प्रसार रोकने के लिए जरूरी कदम नहीं उठाया है.
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/ravi-shankar-prasad-says-no-fly-by-night-operator-will-be-allowed-to-play-with-data-1393594.html
No comments:
Post a Comment