
READ MORE
नई दुनिया, रायपुर। अरे यार, पहले मेरी बात तो सुनो..आरे भाई, अपशब्द बाद में कहना.. पहले सुन तो.. यार, भाई मेरे मैं कोई फिल्म निर्माता नहीं हूं..और न ही योगीजी पर कोई फिल्म बना रहा हूं। युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी पिछले तीन दिनों में यह सफाई करीब एक हजार से अधिक दोहरा चुके हैं, लेकिन कॉल का सिलसिला है कि थम ही नहीं रहा है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बायोपिक ‘जिला गोरखपुर’ के निर्माता-निर्देशक विनोद तिवारी हैं। एक न्यूज चैनल ने जिला गोरखपुर फिल्म पर कार्यक्रम दिखाया तो उसमें निर्माता निर्देशक की फोटो की जगह जोगी कांग्रेस के विनोद तिवारी की फोटो दिखा दी। इसके बाद विनोद तिवारी का जीना हराम हो गया। विनोद तिवारी के मोबाइल पर..तुम योगी जी के ऊपर फिल्म बना रहे हो, तुम बहुत बड़े डायरेक्टर हो गए हो, तुमको देख लेंगे, जैसे धमकी देने वाले फोन कॉल्स की बाढ़ आ गई है। पिछले तीन दिन से विनोद तिवारी के पास एक हजार से ज्यादा धमकी भरे कॉल आ चुके हैं। इससे वे तनाव में हैं। पार्टी में भी हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें
थम नहीं रहा कॉल का सिलसिला
न्यूज चैनल ने जो समाचार चलाया, वह यू ट्यूब पर उपलब्ध है। इसमें जोगी कांग्रेस के विनोद तिवारी की फोटो भी मौजूद है। विनोद तिवारी कह रहे हैं कि जिला गोरखपुर फिल्म कौन बना रहा है इसकी उन्हें जानकारी तक नहीं है। छत्तीसगढ़ ही नहीं देश के दूसरे प्रदेशों से भी लगातार फोन आ रहे हैं। धमकी दी जा रही है। विनोद तिवारी ने इस बारे में अपने फेसबुक वाल पर सफाई भी दी है, लेकिन फोन आने का सिलसिला थमा नहीं है।

यह भी पढ़ें
पोस्टर जारी होते ही हुआ था विवाद
जिला गोरखपुर फिल्म का विवाद ताजा है। हाल ही में फिल्म के निर्माता निर्देशक विनोद तिवारी ने इसका पहला पोस्टर रिलीज किया था। पोस्टर में एक भगवाधारी को रिवाल्वर लेकर खड़ा दिखाया गया है। पास ही एक गाय और मंदिर भी है। इस पोस्टर के आते ही बवाल मच गया।

यह भी पढ़ें
निर्देशक के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मेरठ में एफआइआर दर्ज कराई गई। इसके बाद निर्देशक विनोद तिवारी ने फेसबुक में लिखा कि वे इस फिल्म को नहीं बनाएंगे। इसी से संबंधित समाचार में निर्देशक विनोद तिवारी की तस्वीर की जगह छत्तीसगढ़ के नेता विनोद तिवारी की तस्वीर दिखाई गई है।
By Arun Kumar Singh
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/ravi-shankar-prasad-says-no-fly-by-night-operator-will-be-allowed-to-play-with-data-1393594.html
No comments:
Post a Comment