Wednesday, 1 August 2018

चोरी के मामले में फंसाने की धमकी देकर पुलिस ने ऐसे की वसूली


READ MORE

जांजगीर, जागरण संवाददाता। जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम काशीगढ़ निवासी बृहस्पति साहू नाम के व्यक्ति ने स्थानीय थाने में पदस्थ दो पुलिस वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। शिकायत में प्रार्थी ने बताया कि चोरी के एक झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर ये दोनों पुलिस वाले उससे पैसों की मांग कर रहे थे।


प्रार्थी ने पुलिस वालों को मामला खत्म करने के एवज में दस हजार रुपए भी दिए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो तैयार किया गया है। इस वीडियो में पुलिस वालों के साथ प्रार्थी की बातचीत और उनके चेहरे साफ नजर आ रहे हैं।


मामले में एएसआई सनत कुमार बनर्जी और रमेश साहू का नाम सामने आया। वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि सेवा के नाम पर पुलिस वाले प्रार्थी से थाने में बैठकर पैसों की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही उसे मामले में फंसाने की धमकी देकर डरा धमका रहे हैं। पैसे मिलने के बाद पुलिस वालों के सुर बदल जाते हैं और वो प्रार्थी को पूरी तरह सहयोग का आश्वासन देने लगते हैं।


<


p id=”rel1″>



यह भी पढ़ें



By Bhupendra Singh


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/XWXvm9TvLjY/story01.htm

No comments:

Post a Comment