
READ MORE
नईदुनिया, आलीराजपुर। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले के हरदासपुर गांव में बेटी ने गांव में ही प्रेम विवाह कर लिया तो नाराज होकर पिता और उसके भाइयों ने बेटी-दामाद को बंधक बनाकर मारपीट की। इतना ही नहीं बेटी को अर्धनग्न कर उसके बाल काट डाले। दोनों को मूत्र भी पिलाया। घटना 25 जुलाई की है। इस सिलसिले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है, जबकि चार आरोपितों की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार हरदासपुर गांव में करीब डेढ़ साल पहले सरपंच दुरबाई और भाजपा नेता केरमसिंह की पुत्री नानकीबाई (19) ने गांव के हितेश उर्फ रमेश (21) से प्रेम विवाह कर लिया था। इस पर आदिवासी परंपरानुसार पंचायत बैठी और उसमें लेनदेन हो गया। इसके बाद पति-पत्नी मजदूरी करने गुजरात चले गए। बीती 24 जुलाई को दिवसा पर्व (नई फसल आने पर उत्सव) मनाने के लिए दोनों गांव लौटे और खाना खाकर चाचा राधुसिंह के घर पर सोने चले गए।
25 जुलाई को अलसुबह करीब चार बजे लड़की के पिता केरम सिंह पुत्र जुवानसिंह (52), मालसिंह पुत्र जुवानसिंह (50), नानकिया पुत्र वालसिंह (26), वालसिंह पुत्र जुवानसिंह (48), दिनेश पुत्र जामसिंह (18) और नरेंद्र पुत्र धनसिंह (25) बंदूक लेकर आ धमके और नानकी व उसके पति हितेश को गाली-गलौज करते हुए अपने घर ले गए। सबने मिलकर हितेश को खंभे से बांधकर पीटा।

यह भी पढ़ें
उन्होंने नानकीबाई को अर्धनग्न कर पिटाई की और उसके बाल काट दिए। इतने पर भी आरोपितों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उन्होंने बेटी-दामाद को मूत्र भी पिलाया। बाद में उन्होंने दोनों को यह कहते हुए छोड़ दिया कि उन्होंने अपनी इज्जत जाने का बदला ले लिया है। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर उन्हें छुड़ाया।
पीडि़ता नानकीबाई ने बताया कि आदिवासी परंपरा के अनुसार प्रेम विवाह के बदले वधुमूल्य के रूप में 70 हजार रुपये और दो बकरे दे दिए थे। इसके बावजूद मेरे मायके वालों ने मारपीट कर पेशाब पिलाई। हितेश ने बताया कि परंपरानुसार समझौता होने के बाद उम्मीद नहीं थी कि उनके साथ ऐसा बर्ताव होगा।

यह भी पढ़ें
पुलिस अधीक्षक एसपी विपुल श्रीवास्तव के अनुसार दो आरोपित दिनेश और मालसिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शेष आरोपितों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
By Arun Kumar Singh
Article source: http://ibnlive.in.com/news/us-industry-reviewing-supreme-court-decision-on-novartis/382871-2.html
No comments:
Post a Comment