Wednesday, 1 August 2018

अमित शाह की रैली से पहले बंगाल में असम जैसे NRC की जमीन तैयार करने में जुटी BJP


READ MORE

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह 11 अगस्त को कोलकाता में रैली करने वाले हैं. उनकी रैली से पहले ही बीजेपी नेताओं ने संकेत दे दिए हैं कि पश्चिम बंगाल में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ की समस्या को वे चुनावी मुद्दा बनाने वाले हैं. इसके साथ ही बीजेपी बंगाल में भी असम की तरह ही एनआरसी लाने की जमीन तैयार करने में जुट गई है.एक तरफ मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी दिल्ली में विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर एनआरसी के मुद्दे पर उन्हें बीजेपी के खिलाफ एकजुट करने की कोशिश में जुटी हुई हैं. वहीं दूसरी तरफ शाह की प्रस्तावित रैली का मकसद इसे लोकसभा के लिए चुनावी मुद्दा बनाना है.


यह भी पढ़ें: अमित शाह 11 अगस्त को WB दौरे पर, कोलकाता पुलिस ने दी जानकारी


इससे पहले शाह ने पत्रकारों से कहा था कि वह 11 अगस्त को कोलकाता जरूर जाएंगे. उन्होंने ममता बनर्जी सरकार को खुद को गिरफ्तार करने की चुनौती भी दे दी थी. हालांकि बाद में कोलकाता पुलिस ने शाह को रैली के लिए अनुमति दे दी.अब बंगाल में सत्ताधारी त्रृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच बड़ा शक्ति प्रदर्शन देखने को मिल सकता है.बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकारों से कहा था कि पश्चिम बंगाल में एक लाख से ज्यादा अवैध घुसपैठिये हो सकते हैं. उन्होंने बंगाल में भी असम की तरह ही एनआरसी लाने का सुझाव भी दिया था.


वहीं प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष कह चुके हैं कि राज्य में यदि बीजेपी सत्ता में आती है तो वहां भी असम की तरह ही एनआरसी प्रकाशित किया जाएगा.


यह भी पढ़ें: शाह का विपक्ष पर हमला, वोटबैंक के लिए नहीं राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अहम है NRC


शाह ने बंगाल की 42 में से 22 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है. 2014 में टीएमसी ने 34 सीटें जीती थीं वहीं बीजेपी के खाते में केवल 2 सीटें गई थीं. पार्टी सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ममता बनर्जी को एक एंटी हिंदू नेता के रूप में प्रोजेक्ट करने पर विचार कर रही है जो कि अल्पसंख्यकों के वोट के लिए तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं.


वहीं दूसरी तरफ टीएमसी ने बीजेपी और शाह पर निशाना साधते हुए दावा किया था कि विपक्ष को एकजुट होते देख वह घबरा गए हैं. डिरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया, “शांति के प्रदेश पश्चिम बंगाल की यात्रा के लिए आपको शुभकामनाएं.”


Article source: http://ibnlive.in.com/news/us-industry-reviewing-supreme-court-decision-on-novartis/382871-2.html

No comments:

Post a Comment