READ MORE
दिल्ली में होने वाले आरएसएस के कार्यक्रम ‘फ्यूचर ऑफ भारत’ में कांग्रेस समेत सभी दलों को न्योता दिए जाने की तैयारी है. यह कार्यक्रम तीन दिनों तक दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत संबोधित करेंगे.सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरएसएस दिल्ली के विज्ञान भवन में 17 से 19 सितंबर के बीच ‘फ्यूचर ऑफ भारत’ का कार्यक्रम करने जा रहा है. इस कार्यक्रम में कांग्रेस सहित देश की सभी प्रमुख पार्टियों को न्योता भेजा जा रहा है.
आरएसएस ने इससे पहले जून में कांग्रेस नेता रहे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भी महाराष्ट्र स्थित नागपुर में अपने हेडक्वार्टर बुलाया था. प्रणब ने इस कार्यक्रम में राष्ट्रवाद के विषय पर भाषण दिया था.
यह भी पढ़ें: मोहन भागवत और रतन टाटा ने साझा किया मंच, RSS प्रमुख बोले- धर्म का मतलब सिर्फ पूजा-पाठ नहींवहीं बीते दिनों उद्योगपति रतन टाटा ने भी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ मंच साझा किया. मुंबई में शुक्रवार की शाम टाटा और भागवत आरएसएस से जुड़े एक एनजीओ ‘नाना पालकर स्मृति समिति’ के गोल्डन जुबली वर्ष के समापन समारोह में शामिल हुए थे.
यह भी पढ़ें: अब कांग्रेस सेवादल ने की RSS की तारीफ, बताया – फौजी अनुशासन वाला संगठन
कार्यक्रम में रतन टाटा को भी भाषण देना था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. रतन टाटा के भाषण न देने पर भागवत ने कहा था, ‘रतन टाटा बोलने वाले थे लेकिन उन्होंने मना किया, यह अक्सर देखा गया है कि जो लोग काम करते हैं उन्हें बोलने में संकोच होता है पर उनका काम बोलता है.’
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/G4eqztGIe78/story01.htm
No comments:
Post a Comment